विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केडीए को बड़ी राहत, न्यू कानपुर सिटी योजना और महर्षि दयानंद विहार योजना के लिए मिली 10499 वर्ग मीटर जमीन

Published: Tue, 29 Sep 2026 06:09 PM (IST)

केडीए को न्यू कानपुर सिटी और महर्षि दयानंद विहार योजनाओं के लिए 10499 वर्ग मीटर जमीन मिली है, जिससे इन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. दोनों योजनाओं में जमीन के चलते अब धरातल पर लाने को कोई अड़चन नहीं आएगी

  2. 10 साल से हाईकोर्ट में चल रही याचिका खारिज, 45.14 करोड़ रुपये की मिली जमीन

जागरण संवाददाता, कानपुर। न्यू कानपुर सिटी योजना और महर्षि दयानंद विहार योजना में 10 साल से फंसी 10499 वर्ग मीटर जमीन केडीए को मिल गई। इसके बाद न्यू कानपुर सिटी योजना में जमीन को लेकर योजना लांच करने में आ रही अड़चन नहीं आएगी। दोनों योजना में स्थिति अर्बन सीलिंग की जमीन संबंधि रिट याचिका को 10 साल बाद हाईकोर्ट ने केडीए के पक्ष में आदेश पारित करते हुए रिट याचिका को खारिज कर दिया।

केडीए के विशेष कार्याधिकारी व विधि प्रभारी सत शुक्ला ने बताया कि शील कुमार व अन्य द्वारा हाईकोर्ट के समक्ष भूमि को सीलिंग से मुक्त करने की रिट याचिका लगाई थी। उक्त रिट याचिका में आराजी संख्या-741, 652, 840, 1011, 869, 876, 877 तथा 882 ग्राम अकबरपुर बांगर, से संबंधित है। प्राधिकरण द्वारा महर्षि दयानन्द विहार योजना योजित की गयी थी उक्त के अतिरिक्त रिट याचिका में आराजी संख्या-531, 607, 698, 1053, 1053/2 तथा 777 मौजा बैरी अकबरपुर कछार से संबंधित है।

प्राधिकरण की न्यू कानपुर सिटी योजना प्रस्तावित है। रिट याचिका में सम्मिलित भूमि का 10499.97 वर्ग मीटर है जिसका सर्किल दर 43 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर के अनुसार भूमि का कुल कीमत 45,14,57,000 रुपये है। अब भूमि के नियोजन में कोई विधिक बाधा नहीं है। प्राधिकरण की आवासीय योजनाए धरातल पर लाएगा।

न्यू कानपुर सिटी योजना का हाल

केडीए न्यू कानपुर सिटी योजना 151.31 हेक्टेयर में मैनावती मार्ग से सिंहपुर और सिंहपुर से कल्याणपुर के बीच ला रहा है। तीन फेस में योजना लाई जाएगी। इसमें 89.69 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण होनी है अभी तक 65 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण हो चुकी है। वर्तमान समय में केडीए यहां पर 75 करोड़ रुपये के कार्य करा रहा है। जलभराव के कारण दो माह से योजना की जमीन में पानी भरा होने के कारण कार्य रुका है। पहले फेज में 50 हेक्टेयर में योजना लाई जानी है। इसमें प्लाट के अलावा सभी आधुनिक सुविधाएं रखी जाएगी। वहीं महार्षि योजना में भी मिलने वाली जमीन पर प्लाटिंग की जाएगी।