Kanpur News: दो साल भी नहीं टिक सका प्रेम संबंध, पति ने दिखाई अश्लील मूवी तो पत्नी पहुंच गई थाने
कानपुर के पनकी में एक महिला ने पति पर जबरन शराब पिलाने, अश्लील मूवी दिखाने और अप्राकृतिक संबंध बनाने का ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, कल्याणपुर(कानपुर)। कानपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पनकी निवासी महिला ने पति पर शराब के नशे में धुत होकर जबरन शराब पिलाने, अश्लील मूवी दिखाकर अप्राकृतिक संबंध बनाने,ससुर पर अभद्रता और कमरे में घुसकर छेड़छाड़ व कपड़े फाड़ने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि ससुरालियों ने कम दहेज का ताना देते हुए दस लाख रुपये मांगे और न देने पर मारपीट कर घर से भगा दिया।फिलहाल पुलिस आयुक्त के निर्देश पर पनकी पुलिस ने पति समेत सात ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रतनपुर निवासी विवाहिता ने बताया कि उसने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है और मध्यप्रदेश के जबलपुर में होटल में काम के दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। प्रेम संबंध के बाद दोनों की 24 अप्रैल 2024 को शादी हो गई थी जिसमें दान दहेज मिलकर करीब 12 लाख रुपए खर्च हुए थे।इसके बावजूद ससुरालियों ने कम दहेज का ताना मारते हुए दस लाख रुपये और मांगे। इंकार पर उसके साथ मारपीट की गई।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति शराब पीकर उसे भी शराब पीने के लिए मजबूर करता था और मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर अप्राकृतिक संबंध बनाता है। विरोध पर उसके साथ अक्सर मारपीट की जाती है। पीड़िता के मुताबिक एक रात उसके ससुर कमरे में घुस आए और जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध पर कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने घर के अन्य लोग आ गए तब उसकी आबरू बच सकी।
उसकी शिकायत अनसुनी करते हुए ससुरालियों ने उल्टा उसके साथ ही मारपीट की और दहेज की मांग करते हुए घर से भगा दिया। 20 नवंबर 2025 को उन्होंने थाने में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पनकी इंस्पेक्टर मनोज भदौरिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
