विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में खुशियों के बीच हादसे का गम, गेस्ट हाउस में दूल्हे का भाई लिफ्ट समेत नीचे गिरा

Published: Tue, 07 Apr 2026 04:24 PM (IST)

कानपुर के बाबू पुरवा स्थित मुबारिका मैरिज लॉन में वलीमा समारोह के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। दूल्हे का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कानपुर में वलीमा समारोह में लिफ्ट हादसा।

  2. दूल्हे का भाई लिफ्ट गिरने से गंभीर घायल।

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज से कर रही है जांच।

जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर नगर के बाबू पुरवा क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गेस्ट हाउस में लिफ्ट गिरने से दुल्हे का भाई दब गया। गेस्ट आउस में वलीमा का कार्यक्रम चल रहा था।

न्यू लेबर कॉलोनी निवासी मो. वसीम के अनुसार, उनके भतीजे उस्मान की शादी के बाद बाबू पुरवा स्थित मुबारिका मैरिज लॉन में वलीमा का कार्यक्रम आयोजित था। इसी दौरान गेस्ट हाउस में लगी अस्थाई लिफ्ट अचानक हादसे का शिकार हो गई।

बताया जा रहा है कि दूल्हे का भाई जैनुल तीसरी मंजिल से भूतल तक लकड़ी लेकर लिफ्ट के जरिए नीचे उतर रहा था। सिलेंडर की कमी के चलते कार्यक्रम में लकड़ी का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी बीच अचानक लिफ्ट का तार टूट गया, जिससे लिफ्ट सीधे नीचे आ गिरी। हादसा इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोग जोरदार आवाज सुनकर मौके की ओर दौड़ पड़े।

मौके पर पहुंचने पर लोगों ने देखा कि जैनुल लकड़ियों के बीच लहूलुहान हालत में दबा हुआ है। किसी तरह उसे बाहर निकाला गया और तुरंत हैलट अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, युवक को गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि उसकी हालत में धीरे-धीरे सुधार बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही बाबू पुरवा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि जैनुल लिफ्ट में लकड़ी रख रहा था। इसी दौरान लिफ्ट का तार टूट गया और वह नीचे गिर गई।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि लिफ्ट अस्थाई रूप से कैसे लगाई गई थी और सुरक्षा के क्या इंतजाम थे।