Move to Jagran APP

Weather Forecast Kanpur: शहर में गुलाबी मौसम की दस्तक, अधिक ठंड पड़ने के आसार

कानपुर शहर में अचानक तापमान में तेजी से गिरावट आने से सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास होने लगा है वहीं मौसम विज्ञान के अनुसार पाकिस्तान और जम्मू क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 05:53 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 05:53 PM (IST)
Weather Forecast Kanpur: शहर में गुलाबी मौसम की दस्तक, अधिक ठंड पड़ने के आसार
कानपुर में मौसम अब गुलाबी हो गया है।

कानपुर, जेएनएन। शहर में गुलाबी सर्दी ने दस्तक दे दी है, अधिकतम और न्यूनतम तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। सुबह और शाम के समय इसका अहसास भी होने लगा है और सर्द हवाएं भी चल रही हैं।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार पिछले दस दिन में अधिकतम तापमान में दो और न्यूनतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञ इस बार अधिक ठंड पडऩे का अनुमान जता रहे हैं। उधर पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने लगा है। कैस्पियन सागर से ठंडी हवा भारत और अन्य एशियाई देशों में आने लगी हैं। यही हवा हिमालय पर्वत से टकराकर जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी कराती हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि ला-नीना के असर से कैस्पियन सागर से ठंडी हवा आ रही है। इसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

उत्तर पूर्वी मानसून का आगमन

डॉ. पांडेय के मुताबिक 20 अक्टूबर के आसपास उत्तर पूर्वी मानसून दस्तक देता है, लेकिन इस बार दक्षिण पूर्वी मानसून के सक्रिय रहने से इसमें देर हो गई। इसके 28 या 29 अक्टूबर को सक्रिय रहने की संभावना है।

मौसम का कुछ यूं रहा हाल

चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से -1.5 कम था, जिससे ठंड का एहसास होने लगा है। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 80 प्रतिशत और न्यूनतम 26 प्रतिशत रही, वहीं उत्तर पूर्वी हवाओं की रफ्तार 2.8 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.