Move to Jagran APP

Kanpur Weather Update: कैस्पियन सागर से आ रही शुष्क हवाएं, मैदानी क्षेत्रों में शीत लहर से बढ़ी गलन

पंजाब के ऊपर पश्चिम बंगाल और गोवा की ओर से क्षेत्रीय चक्रवात सक्रिय हो गया है जिससे गिरते हुए तापमान पर अंकुश लगेगा। मौसम विभाग का मानना है कि ठंड पड़ेगी लेकिन तापमान में एकदम से गिरावट नहीं होगी।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Thu, 17 Dec 2020 09:21 AM (IST)Updated: Thu, 17 Dec 2020 09:21 AM (IST)
Kanpur Weather Update: कैस्पियन सागर से आ रही शुष्क हवाएं, मैदानी क्षेत्रों में शीत लहर से बढ़ी गलन
कानपुर में गुरुवार की सुबह कोहरे की चादर छाई रही।

कानपुर, जेएनएन। कैस्पियन सागर से शुष्क और पहाड़ों से आ रही ठंडी हवा का रास्ता रोकने के लिए देश में कई सिस्टम विकसित हो गए हैं। इनका असर अगले कुछ घंटों तक ही रहेगा, लेकिन यह तेजी से गिरते तापमान पर अंकुश लगाने में कामयाब रहेंगे। हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी से नया सिस्टम तैयार हो रहा है। मौसम विभाग इसकी जानकारी रखे हुए है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम अनुभाग ने भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। गुरुवार को शहर में सुबह कोहरा छाया रहा और सूरज की किरणों के फैलते ही छंटना शुरू हो गया।

loksabha election banner

जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड होते से पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल चुका है है। पहाड़ों पर हिमपात हुआ और पानी बरसा। यह चीन की ओर निकल गया है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के नजदीक से ही कमजोर पड़ गया। इन पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कैस्पियन सागर से शुष्क हवा आनी चालू हो गई, जबकि पहाड़ों से ठंडी हवा भी मैदानी क्षेत्रों की ओर आने लगीं हैं।

एकदम न गिरेगा पारा सीएसए के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक सर्दी पड़ रही है। तापमान भी कम हो रहा है, लेकिन एकदम से नीचे नहीं जाएगा। दो दिन पहले तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अधिकाधिक गिरावट हो रही थी, लेकिन बुधवार की शाम की रिपोर्ट अलग इशारा कर रही है।

यहां बने मौसमी सिस्टम

  • -पाकिस्तान से सटे उत्तरी पंजाब पर चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना है।
  • -बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी मध्य भाग पर चक्रवाती हवा का क्षेत्र सक्रिय है।
  • -दक्षिणी मध्य भाग पर चक्रवाती हवा क्षेत्र विकसित हुआ है।
  • -ओडिसा के पास विपरीत हवा का क्षेत्र बन रहा हे।
  • -गुजरात और मध्य प्रदेश के बीच ट्रफ लाइन बनी।
  • -बंगाल की खाड़ी से तमिलनाडु तक ट्रफ लाइन सक्रिय।

तापमान में होगी काफी गिरावट

डॉ. पांडेय के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अधिक गिरावट मंगलवार और बुधवार तक हो जानी चाहिए थी, लेकिन हुई नहीं। अब एक दो दिन में इसका असर नजर आएगा। अधिकतम तापमान 17-18 और न्यूनतम छह और सात डिग्री सेल्सियस रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.