Move to Jagran APP

Kanpur Weather Update: शीत लहरी ने बढ़ाई कंपकपी, आने वाले दो दिन में तेजी से गिरेगा पारा

पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते तेज हवाओं ने मैदानी क्षेत्र में ठंड बढ़ा दी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दस डिग्री सेल्सियस का अंतर बना रहने से दिन और रात के मौसम में फर्क बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों ने घना कोहरा पड़ने के आसार जताए हैं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Tue, 15 Dec 2020 09:49 AM (IST)Updated: Tue, 15 Dec 2020 09:49 AM (IST)
कानपुर शहर में ठंड बढ़ती जा रही है।

कानपुर, जेएनएन। पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से मैदानी क्षेत्र अब बेहद ठंडे हो गए हैं। हवा की रफ्तार बढ़ी है, जिससे शहर में शीत लहरी ने लोगों की कंपकपी छुड़ानी शुरू कर दी है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो आने वाले दो दिनों में पारा तेजी से गिरेगा और सर्द हवा के साथ गलन भी बढ़ेगी।

loksabha election banner

रात के वक्त शीत लहरी ने गलन का एहसास करना शुरू कर दिया है। सोमवार को देर रात में ठंड बढ़ी तो लोगों के हाड़ कांप उठे, जबकि मंगलवार को कोहरे की चादर ओढ़कर सूरज निकला। दिन चढ़ने के साथ धूप निकली तो शहरवासियों ने राहत महसूस की। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. एसएन पांडेय ने बताया कि आने वाले दिनों में पारा तेजी से गिरेगा। तापमान में दो से तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फीली हवा चल रही हैं, जिसका असर शहर में नजर आने लगा है। तापमान गिरने से कोहरा भी घना होगा। सुबह व रात के वक्त आसार बनने लगे हैं। दिसंबर माह के लिए पूर्वानुमान जारी किया गया था कि महीने के बीच में ठंड प्रचंड हो जाएगी, जबकि बीच-बीच में हल्के बादल छाए रहेंगे। दिन चढ़ने के साथ धूप निकलेगी लेकिन उसकी गर्माहट इस ठंड से निजात दिलाने में नाकाफी होगी। मौसम विज्ञानी के अनुसार आने वाले दो दिनों में तेजी से पारा गिरने का असर दिखाई देगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर कम हो जाएगा, जिससे दिन व रात दोनों बेहद सर्द हो जाएंगे। इस दौरान आसमान साफ रहेगा।

एक हफ्ते तापमान का उतार चढ़ाव

14 दिसंबर: 21.0, 11.0

13 दिसंबर: 24.0, 14.6

12 दिसंबर: 24.8, 14.8

11 दिसंबर: 24.0, 13.0

10 दिसंबर: 28.4, 10.8

नौ दिसंबर: 27.0, 10.8

आठ दिसंबर: 27.2, 10.6

(अधिकतम व न्यूनतम तापमान के आंकड़े डिग्री सेल्सियस में)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.