Move to Jagran APP

Kanpur Weather Update: खत्म होने वाला है बदली का असर, अब तेजी से बढ़ने वाली है गर्मी और उमस

मौसम में अब तेजी से बदलाव के असान बने हैं। नया पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार तक सक्रिय होने से अधिकतम तापमान में होगा उतार चढ़ाव होगा। इसके साथ ही शहर में गर्मी और उमस में तेजी से इजाफा होने की संभावना है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Mon, 19 Apr 2021 10:54 AM (IST)Updated: Mon, 19 Apr 2021 10:54 AM (IST)
कानपुर में अब गर्म होंगे मौसम के तेवर।

कानपुर, जेएनएन। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का आने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को नया विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे तीन दिन से तेज हवा और बदली का असर समाप्त हो जाएगा। इसके बाद उमस और गर्मी के स्तर में तेजी के साथ इजाफा होगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं।

loksabha election banner

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर आगे बढ़ रहा है। एक और पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तरी अफगानिस्तान और पाकिस्तान के उत्तर में स्थित है। यह 20 अप्रैल तक पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करना शुरू कर देगा। इसके प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तान के मध्य भागों में बना हुआ है। एक और चक्रवात हवाओं का क्षेत्र बिहार के पूर्वी भागों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के निकटवर्ती भागों में है।

उन्होंने बताया कि एक निम्न दबाव की रेखा इस चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से दक्षिण ओडिशा तट तक जा रही है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन विदर्भ और आसपास के क्षेत्र मैं बना हुआ है। अगले 24 घंटे के दौरान, जम्मू-कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, अरुणाचल प्रदेश, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो स्थानों पर भारी संग हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, मेघालय, आंतरिक तमिलनाडु और कर्नाटक के दक्षिण तट पर बारिश की संभावना है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। रविवार को कानपुर का अधिकतम तापमान 37.8, न्यूनतम 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। हवा 3.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। अधिकतम आर्द्रता 51 फीसद रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.