Move to Jagran APP

Kanpur Weather News : हवा की गति धीमी होने दिन में तापमान में जारी रहेगा उतार-चढ़ाव, AQI बढ़ने की जताई आशंका

Kanpur Weather News चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि हवा की रफ्तार धीमी पड़ने से शहर में तापमान स्थिर रहेगा वहीं नमी बढ़ने से एक्यूआई बढ़ने की संभावना है।

By Ekantar GuptaEdited By: Published: Wed, 30 Nov 2022 07:43 AM (IST)Updated: Wed, 30 Nov 2022 07:43 AM (IST)
Kanpur Weather News : हवा की गति धीमी होने दिन में तापमान में जारी रहेगा उतार-चढ़ाव, AQI बढ़ने की जताई आशंका
Kanpur Weather News : हवा की रफ्तार धीमी पड़ने से कानपुर में तापमान रहेगा स्थिर।

कानपुर, जागरण संवाददाता। पहाड़ों से आ रही सर्द हवा की गति कम होने से मंगलवार को भी तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हुई। अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री गिरकर 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन तक तापमान में मामूली उतार चढ़ाव होने की संभावना जताई है।  

loksabha election banner

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि हवा की दिशा बार-बार बदल रही है। इसके चलते अगले कुछ दिन तक आसमान में ऊंचाई पर हल्के बादलों की आवाजाही होने की संभावना है। इस दौरान धूप खिलेगी, लेकिन उसका प्रभाव कम होगा।

उन्होंने आगे बताया कि आने वाले दिनों में जब शुष्क व ठंडी हवा उत्तर-पश्चिम व मध्य भारत में तेज गति से आएंगी तो रात के साथ दिन में भी सर्दी बढ़ाएंगी। फिलहाल हवा में नमी की मात्रा जैसे-जैसे बढ़ रही है, वायु गुणवत्ता सूचकांक भी बढ़ने की आशंका है। अगले 24 घंटे में मध्य व पूर्वी भारत में दिन व रात के तापमान में मामूली अंतर आ सकता है, लेकिन कड़ाके की ठंड के आसार नहीं हैं।


अधिकतम तापमान - 26.8 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान - 10.8 डिग्री सेल्सियस

सूर्योदय - 6.39 बजे

सूर्यास्त - 5.16 बजे

मौसम का हाल - हल्के बादलों की आवाजाही के साथ मध्यम धूप भी खिलेगी।

कल व परसों का संभावित तापमान- (डिग्री सेल्सियस में)

दिनांक - अधिकतम - न्यूनतम

30 नवंबर - 27.0 - 12.0

01 दिसंबर - 27.0 - 12.0


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.