Move to Jagran APP

Kanpur Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकलते ही फिर लौटी ठंडी हवा, सुबह और शाम हल्का सर्द मौसम

मौसम विभाग की मानें तो अभी यूपी के कुछ शहरों में हल्की वर्षा और बदली छाई रह सकती है हवा भी सामान्य से काफी तेज चलेगी। वातावरण में नमी की अधिकता भी कम ज्यादा हो रही है। मौजूदा समय में मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 08:47 AM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 08:47 AM (IST)
Kanpur Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकलते ही फिर लौटी ठंडी हवा, सुबह और शाम हल्का सर्द मौसम
कानपुर में सर्द हुआ मौसम का मिजाज।

कानपुर, जेएनएन। शहर में सुबह-शाम के समय सर्दी और दोपहर में तेज गर्मी का सिलसिला अभी जारी रहेगा। हवा सामान्य से तेज चलेगी, जबकि तापमान में उतार चढ़ाव होगा। पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकल जाने से उत्तर पश्चिमी हवा फिर से आनी शुरू हो गई हैं। वातावरण में नमी की अधिकता भी कम ज्यादा हो रही है। मौजूदा समय में मैदानी क्षेत्रों के पास कोई खास मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 31.0, न्यूनतम 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। हवा की औसत गति 7.6 किलोमीटर प्रति घंटे रही। अधिकतम आर्द्रता 58 फीसद मिली। अगले दो से तीन दिन मौसम के इसी तरह से रहने का अनुमान है। 10 या 11 मार्च को मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आने की आशंका है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा और हिमपात होगा। उसका असर दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में भी नजर आएगा। कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, अलीगढ़, मथुरा, लखीमपुर खीरी, झांसी, बांदा आदि शहरों में हल्की वर्षा और बदली छाई रह सकती है। हवा सामान्य से काफी तेज चलेगी।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पिछले दस दिन में आए पश्चिमी विक्षोभ अधिक ऊंचाई पर थे, जिनका मैदानी क्षेत्रों में असर नहीं था। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी लिए हवा दो से तीन दिन में आ रही हैं। इसकी वजह से वातावरण में नमी का स्तर घट बढ़ रहा है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में केरल के तटों से लेकर मध्य महाराष्ट्र तक बनी हुई है।

बांग्लादेश के ऊपर एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है। शनिवार को हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और झारखंड के कुछ भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। असम, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड व मणिपुर के कई हिस्सों में गरज के साथ बौछारें गिरने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.