Move to Jagran APP

Kanpur Weather: कानपुर में वर्षा में आएगी कमी, धूप खिलने से दिन में बढ़ेगी उमस पर शाम को नम हवा देगी राहत

कानपुर में मौसम की मिजाज लगातार बदल रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। दिन में तेज धूप की वजह से जहां उमस रही वहीं शाम होते-होते नम हवाअों ने राहत का अहसास कराया है।

By Abhishek VermaEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2022 07:10 AM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2022 10:06 AM (IST)
Kanpur Weather: कानपुर में वर्षा में आएगी कमी, धूप खिलने से दिन में बढ़ेगी उमस पर शाम को नम हवा देगी राहत
कानपुर में मौसम का मिजाज बदला-बदला है।

कानपुर, जागरण संवाददाता।  मानसून की वर्षा में कमी से कानपुर समेत मंडल में तेज धूप खिल रही है। इसके कारण दिन में उमस बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी दिन में उमस से लोग परेशान रहे, हालांकि शाम को नम हवा ने राहत दिलाई। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने इस सप्ताह वर्षा की गतिविधियां धीमी रहने की संभावना जताई है।

loksabha election banner

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मानसून की अक्षीय रेखा गुजरात, मध्यप्रदेश होते हुए अंडमान सागर की ओर गुजर रही है। इसके साथ ही ओडिशा के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है। हालांकि दक्षिण पूर्व में अरब सागर से नम हवा गंगा के मैदानी क्षेत्र में तेजी से आ रही हैं।

दिन में तेज धूप खिलने के कारण उमस हो रही है, लेकिन शाम को मौसम सुहाना हो रहा है। अगले कुछ दिन तक इसी तरह का मौसम रहने के आसार हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज व चमक के साथ बूंदाबांदी और हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। अगले सप्ताह के बाद मानसून की रेखा फिर से उत्तर प्रदेश का रुख कर सकती है। इसके बाद वर्षा की गतिविधियों में तेजी आ सकती है।

मौसम का इनपुट

अधिकतम तापमान - 34.0 डिग्री सेल्सियस 

न्यूनतम तापमान - 26.6 डिग्री सेल्सियस

सूर्योदय - 5.39 बजे

सूर्यास्त - 6.49 बजे

मौसम का हाल - हल्के से मध्यम बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन धूप भी खिलेगी। तेज हवा व गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। तापमान में उतार-चढ़ाव भी हो सकता है।

कल व परसों का मौसम- (डिग्री सेल्सियस में)

दिनांक - अधिकतम - न्यूनतम

11 अगस्त - 32.0 - 26.0

12 अगस्त - 32.0 - 26.0


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.