विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: बहू शालू सहित नौकर विशाल व राजकिशोर कोर्ट में पेश, 24 घंटे का रिमांड मंजूर

Published: Tue, 22 Sep 2026 02:29 PM (IST)

कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में आरोपित बहू शालू मिनोचा, नौकर विशाल और राज किशोर को अदालत ने ...और पढ़ें

विशाल, राजकिशोर व शालू। जागरण अर्काइव

विशाल, राजकिशोर व शालू। जागरण अर्काइव

HighLights

  1. विनीत मिनोचा हत्याकांड में रिमांड अर्जी स्वीकार।

  2. बहू शालू, नौकर विशाल, राजकिशोर को रिमांड।

  3. अदालत ने 24 घंटे की रिमांड मंजूर की।

जागरण संवाददाता, कानपुर। दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में हत्यारोपित बहू शालू मिनोचा, नौकर विशाल और एक अन्य राज किशोर के रिमाइंडर अर्जी अदालत में स्वीकार कर ली है। 24 घंटे का रिमांड मिला है।

दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में साजिशकर्ता बहू शालू व हत्यारोपित पूर्व नौकर विशाल गौतम के पुलिस कस्टडी रिमांड पर मंगलवार को सुनवाई हुई। रिमांड मिलने के बाद शालू और नौकर का कारोबारी के बेटे सुब्रत से सामना होने के बाद हत्याकांड से नया पर्दाफाश हो सकता है।

इंदिरा नगर स्थित रतन आर्बिट अपार्टमेंट में रहने वाले दवा कारोबारी की पांच सितंबर की रात हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्यारोपित विशाल गौतम व साथी राजकिशोर को गिरफ्तार किया। उनके बयान और साक्ष्यों के आधार पर साजिशकर्ता कारोबारी की मूलरूप से लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी बहू शालू को गिरफ्तार कर तीनों को जेल भेजा था। जांच के दौरान पुलिस ने कारोबारी के बेटे सुब्रत, शालू, विशाल के सात मोबाइल नंबरों की एक हजार पेज की काल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) निकलवाई। इसमें 300 से अधिक काल सुब्रत और विशाल के बीच हुईं।

विवेचक कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव तिवारी ने कोर्ट में साजिशकर्ता और हत्यारोपितों का 24 घंटे का कस्टडी रिमांड मांगा था। मंगलवार को उसकी सुनवाई हुई। हालांकि शालू के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने इससे पहले शनिवार को कोर्ट में सुनवाई से पहले शालू के कलम बंद बयान दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था।