विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में नया खुलासा: नौकर बोला- बेटे ने दी थी सुपारी, कहा था- पकड़े जाने पर शालू का नाम लेना

Published: Thu, 24 Sep 2026 11:57 AM (IST)

कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में नौकर ने बयान बदलते हुए कहा कि सुब्रत ने ही हत्या की ...और पढ़ें

कानपुर विनीत मिनोचा हत्याकांड।

कानपुर विनीत मिनोचा हत्याकांड।

HighLights

  1. बेटे सुब्रत मिनोचा को दवा कारोबारी हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया।

  2. नौकर विशाल ने बयान बदला, सुब्रत पर सुपारी देने का आरोप।

  3. पुलिस ने शालू और सुब्रत का आमना-सामना कराया, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, कानपुर। दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में नया मोड़ आया है। बुधवार को पूछताछ में नौकर विशाल ने बयान बदलते हुए कहा कि सुब्रत ने सुपारी दी थी। साथ ही सुब्रत ने ये भी कहा था कि अगर तुम पकड़े गए तो शालू का नाम ले लेना। इसके बाद बुधवार देर रात ही बेटे सुब्रत को गिरफ्तार कर लिया गया। 

रिमांड के दौरान विशाल के बयान ने केस का पूरा रुख बदलकर रख दिया है। पहले जहां पकड़े जाने पर उसने शालू का नाम लेकर हत्या करने और इसके बदले छह लाख रुपये देने की बात कही थी।

वहीं अब रिमांड के दौरान बुधवार को उसने बताया कि विशाल ने ही पिता विनीत मिनोचा की हत्या करने के नाम पर छह लाख रुपये देने की बात कही थी। विशाल ने पुलिस को बताया कि सुब्रत ने उससे कहा था कि पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर शालू का नाम ले लेना।

बुधवार को शालू और सुब्रत का कराया गया आमना-सामना

दवा कारोबारी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने बुधवार को 24 घंटे की कस्टडी रिमांड में लिए गए शालू मिनोचा, विशाल गौतम और राजकिशोर से पूछताछ शुरू की। दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर जेल से बाहर आने के बाद पुलिस टीम तीनों को जेड स्क्वॉयर मॉल, कल्याणपुर थाने और आईआईटी चौकी ले गई। जहां देर शाम आईआईटी पुलिस चौकी में पूछताछ का सिलसिला शुरू हुआ।

kanpur vipin minocha murder (1)

पति को सामने देखते हुए फफक कर रो पड़ी थी शालू

पुलिस ने आरोपितों के सामने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), मॉल में खरीदारी, फ्लैट की चाबी से जुड़े सवाल रखकर हत्या की साजिश की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने शालू का उसके पति सुब्रत से कल्याणपुर थाने में सामना भी कराया। सुब्रत को सामने देखते ही शालू फूट-फूटकर रोने लगी और बेटे श्रीजय का हाल पूछा।

यह भी पढ़ें- कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर बोला- शालू ने नहीं, सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या

पति को देखते ही फूट-फूटकर रोई शालू।

शालू को देख सुब्रत ने फेर लिया मुंह

सुब्रत ने उससे दूरी बनाए रखी और उसकी तरफ से मुंह फेर लिया जैसे वह उसे पहचानता ही न हो। शालू ने पुलिस को बताया कि सुब्रत उसे अच्छी तरह जानता है और इसके बावजूद जेल में उससे मिलने नहीं आया। इस आमने-सामने के दौरान दोनों के बीच तनाव साफ नजर आया।

24 सितंबर को मेडिकल कराकर भेजा जाएगा जेल

कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि जेल से मेडिकल कराने के बाद ही तीनों का कस्टडी रिमांड लिया गया था। गुरुवार को मेडिकल कराने के बाद दोपहर 12 बजे तीनों को वापस जेल भेजा जायेगा। शालू को रात में कल्याणपुर की महिला हेल्पडेस्क में जबकि विशाल और राजकिशोर को थाने में रखा गया है। शालू का बीपी बढ़ने की वजह से डॉक्टर की भी ड्यूटी लगाई गई है।

kanpur murder case (3)

ससुर-बहू के रिश्ते कब बिगड़े? तलाश रही पुलिस

जांच का एक अहम सवाल यह भी है कि विनीत मिनोचा और शालू के रिश्ते कब से खराब हुए। पुलिस पारिवारिक विवाद, संपत्ति से जुड़े मतभेद और घरेलू मामलों समेत अलग-अलग पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

जांच अधिकारी यह जानना चाहते हैं कि दोनों के बीच विवाद की शुरुआत कब हुई और वह किस स्तर तक पहुंच गया था।इसके साथ ही पुलिस शालू और विशाल के बीच संपर्क की अवधि और उनके बीच हुए लेनदेन की भी पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें- कानपुर दवा कारोबारी हत्याकांड: शालू को देख सुब्रत ने फेर लिया मुंह, पूछताछ में फूट-फूटकर रोई