विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में ट्राला और पिकअप की आमने सामने टक्कर, हादसे में दोनों की ड्राइवर की मौत

Published: Thu, 24 Sep 2026 05:44 PM (IST)

कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में किसान नगर-बिधनू रोड पर एक तेज रफ्तार ट्राला और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई।

ट्राला और पिकअप की आमने सामने टक्कर।

ट्राला और पिकअप की आमने सामने टक्कर।

HighLights

  1. सचेंडी में ट्राला और पिकअप की आमने-सामने भीषण टक्कर।

  2. इस दर्दनाक हादसे में दोनों चालकों की मौके पर मौत।

  3. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर यातायात सुचारू कराया।

संवाद सहयोगी, कल्याणपुर। सचेंडी थाना क्षेत्र में सीढ़ी ईटारा के पास किसान नगर से बिधनू रोड पर तेज रफ्तार ट्राला और पिकअप में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों चालकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा और वाहनों को किनारे कराकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई।

किसाननगर बिधनू मार्ग पर सीढ़ी इटारा के पास स्थित शराब ठेके के सामने गुरुवार को बिधनू से किसान नगर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्राला ने सामने से आ रही पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में लदी शीतल पेय की बोतले सड़क पर फैल गई। हादसे में ट्राला चालक और पिकअप चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई। दिवंगत चालकों की पहचान औरैया निवासी 40 वर्षीय ट्राला चालक नीरज कुमार और साढ़ थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी 40 वर्षीय पिकअप चालक कुलदीप कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने स्वजन को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम भेजा और दोनों वाहनों को बैक हो लोडर की मदद से किनारे कराया।इस दौरान करीब आधे घंटे तक किसाननगर बिधनू मार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।थाना प्रभारी दीन नाथ मिश्रा ने बताया कि दोनो शवों को पोस्टमार्टम भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- रायबरेली रेलवे स्टेशन पर लगे 16 CCTV, ओवरब्रिज के दोनों ओर बढ़ी निगरानी