विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर विमान हादसा: तीसरे दिन भी जांच में जुटी DGCA की टीम, सील कराया जाएगा मलबा

Published: Sat, 29 Aug 2026 02:07 PM (IST)

डीजीसीए और एएआईबी की टीम कानपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए प्रशिक्षण विमान की जांच के लिए तीसरे दिन भी मौके पर पहुंची है।

हादसे की तस्वीर

हादसे की तस्वीर

HighLights

  1. डीजीसीए और एएआईबी की टीम तीसरे दिन जांच में जुटी।

  2. प्रशिक्षण विमान हादसे में प्रशिक्षक और प्रशिक्षु पायलट की मौत हुई।

  3. जांच टीम विमान के मलबे को अपने सामने सील करवाएगी।

जागरण संवाददाता, कानपुर। डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) लखनऊ, दिल्ली की टीम के साथ एयरक्राफ्ट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) की टीम शनिवार को फिर मौके पर पहुंची है।

टीम तीसरे दिन जांच में जुट गई है। टीमें प्रशिक्षण विमान हादसे में प्रशिक्षक और प्रशिक्षु की मौत की जांच कर रही हैं। टीम विमान के मलबे को अपने सामने सील करवाएगी।

गर्ग एविएशन का चार सीटर प्रशिक्षण विमान गुरुवार सुबह गंगा बैराज के तीन किमी आगे उन्नाव की ओर नत्थापुरवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उसमें सवार प्रशिक्षक पायलट कैप्टन सचिन भाटिया और प्रशिक्षु पायलट अभिषेक पुजारी की मौत हो गई थी।

आज फिर टीम मौके पर पहुंची

उड़ान भरने के 20 मिनट बाद विमान हवा में दो बार घूमा और गिर गया था। डीजीसीए लखनऊ की टीम गुरुवार को ही पहुंच गई थी और घटना स्थल पर जांच की थी।

डीजीसीए दिल्ली और एएआईबी की टीम शुक्रवार सुबह पहुंची थी। टीम ने विमान का इंजन निकालकर सील किया था। मलबे से एक टुकड़ा काटकर सीज किया गया था। आज टीम फिर मौके पर पहुंची है।

यह भी पढ़ें- कानपुर में बारिश का कहर: कच्चा मकान ढहा, युवक की मौत