विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में बारिश का कहर: कच्चा मकान ढहा, युवक की मौत

Published: Sat, 29 Aug 2026 11:17 AM (IST)

घाटमपुर के मोहनपुर गांव में लगातार बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया, जिससे 25 वर्षीय अमित कुमार की ...और पढ़ें

मृतक की फाइल फोटो। जागरण

मृतक की फाइल फोटो। जागरण

संवाद सहयोगी, जागरण, घाटमपुर, (कानपुर)। लगातार हो रही बारिश के बीच घाटमपुर क्षेत्र के इटर्रा ग्राम पंचायत के मजरा मोहनपुर में कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के वक्त मकान के मलबे में दबकर युवक की मौत हो गई।

मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उस समय तेज बारिश के बीच चारों ओर मलबा बिखरा हुआ था। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर 25 वर्षीय अमित कुमार पुत्र स्वर्गीय ननका प्रसाद को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल अमित को घाटमपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के तुरंत बाद 112 नंबर पर लगातार फोन कर पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन, दो घंटे तक न एंबुलेंस मौके पर पहुंची और न ही कोई राहत एवं बचाव टीम पहुंची।

यह भी पढ़ें- कानपुर में गंगा का जलस्तर घटा, बाढ़ के खतरे से मिली राहत

ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और मुआवजा दिलाने की मांग की है। इसके साथ ही बारिश के मौसम को देखते हुए गांव में जर्जर मकानों का तत्काल सर्वे कराने और खतरे वाले मकानों में रह रहे परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग भी उठाई है।