विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kanpur Traffic Jam: गुमटी नंबर-5 से जरीब चौकी तक एक किमी लंबा जाम, घंटाघर में भी फंसे वाहन

Published: Tue, 27 Oct 2026 02:26 PM (IST)

कानपुर में मंगलवार सुबह से ही शहर भीषण जाम की चपेट में है, जिससे रावतपुर क्रॉसिंग, आरटीओ और एलएलआर अस्पताल ...और पढ़ें

गुमटी नंबर पांच के पास फंसे वाहन चालक। जागरण

गुमटी नंबर पांच के पास फंसे वाहन चालक। जागरण

HighLights

  1. मंगलवार सुबह से कानपुर में भीषण जाम की स्थिति

  2. गुमटी नंबर 5 से जरीब चौकी तक एक किमी लंबा जाम

  3. ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति से स्थिति और खराब

जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में मंगलवार सुबह से ही शहर वाहनों के जाम में उलझ गया है। हर तरफ वाहनों का जाम ही जाम है। रावतपुर क्रॉसिंग से लेकर आरटीओ, एलएलआर अस्पताल के सामने, बकर मंडी से जरीब चौकी, परेड से फूलबाग और घंटाघर मार्गो पर वाहनों का भीषण जाम है।

वहीं, दूसरी ओर जीटी रोड पर बाबा सिंह ढाल तिराहे पर गुमटी नंबर 5 से लेकर जरीब चौकी तक दोनों लेने पर लंबा जाम लगा हुआ है। यहां जाम लगने का कारण एक तो रेलवे क्रॉसिंग का बंद होना और दूसरा जवाहर नगर, नेहरू नगर आरके नगर की ओर से आने वाले वाहन जीटी रोड पर बाबा सिंह ढाल तिराहे पर जरीब चौकी और गोल चौराहे की ओर मुड़ते हैं।

जाम में फंसे नवाबगंज के बाइक सवार अमित ने बताया कि गुरुदेव चौराहे से लेकर जरीब चौकी तक जगह-जगह चौराहा तिराहा पर वह जाम ही झेलते चले आ रहे हैं। जीटी रोड पर लगे जाम में रोडवेज बस, पिकअप व अन्य भारी एवं हल्के वाहन शामिल हैं। गुमटी नंबर 5 और बाबा सिंह ढाल तिराहे पर फंसे यातायात को सामान करने के लिए ट्रैफिक पुलिस का कोई कर्मचारी भी मौजूद नहीं है।