विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में भाजपा नेता के स्वागत में गंगा पुल पर लगा लंबा जाम, रेंगते रहे वाहन

Published: Wed, 19 Aug 2026 01:05 PM (IST)

भाजपा नेता शंकर लाल लोधी के स्वागत समारोह के कारण कानपुर के जाजमऊ चेक पोस्ट पर गंगा पुल पर लंबा ...और पढ़ें

HighLights

  1. भाजपा नेता शंकर लाल लोधी के स्वागत से गंगा पुल पर जाम।

  2. कानपुर के जाजमऊ चेक पोस्ट पर वाहनों की लंबी कतारें।

  3. लखनऊ से आने वाले वाहन घंटों फंसे, यात्रियों को परेशानी।

जागरण संवाददाता, कानपुर। भाजपा नेता शंकर लाल लोधी का जाजमऊ चेक पोस्ट पर स्वागत चल रहा है। कार्यक्रम के चक्कर में लखनऊ की तरफ से आने वाले वाहन ठहर गए हैं। इन वाहनों का गंगा पुल पर लंबा जाम लगा हुआ है। ट्रैफिक पुलिस जाजमऊ चेक पोस्ट पर धीरे-धीरे कर वाहनों को पास दिलाने में जुटी हुई है। लेकिन जाम शुक्लागंज से भी पीछे से होने से वाहनों की रफ्तार आगे बढ़ नहीं पा रही है।

लखनऊ से कानपुर आ रहे कार सवार दीनानाथ उत्तम ने बताया कि वह गंगा पुल की आधी दूरी तय कर चुके हैं, इतने में उन्हें शुक्लागंज से आने में पौन घंटा लग गया है, अभी वह गंगापुल पार कर जाजमऊ तक नहीं पहुंच पाए हैं। ऐसे ही ट्रक चालक रेहान ने बताया कि बहुत लंबा जाम लगा हुआ है, शुक्लागंज से जाजमऊ चेक पोस्ट पर आने में उन्हें 45 मिनट लग गए हैं।