विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली झोपड़ी पर पलटी, सास-बहू की मौत; दो लोग घायल

Published: Fri, 30 Oct 2026 11:31 AM (IST)

कानपुर के फजलगंज में देर रात ईंट लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली एक झोपड़ी पर पलट गई, जिससे सो रहे परिवार के चार सदस्य दब गए।

News Article Hero Image

HighLights

  1. कानपुर में देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली झोपड़ी पर पलटी।

  2. हादसे में सास और बहू की मौके पर मौत।

  3. पति और सात वर्षीय बहन गंभीर रूप से घायल।

जागरण संवाददाता, कानपुर। फजलगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी झोपड़ी पर पलट गई।

हादसे में झोपड़ी के अंदर सो रहे एक ही परिवार के चार लोग मलबे और ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गए।

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे राहगीरों और पुलिस ने सभी को बाहर निकलवाकर एलएलआर अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान 65 वर्षीय सियावती सिंह और उनकी 35 वर्षीय बहू पुष्पा देवी उर्फ अंजना की उपचार के दौरान मौत हो गई।

वहीं पुष्पा के पति सजीवन उर्फ बउआ और उनकी सात वर्षीय बहन मिष्ठी घायल हो गईं। हादसे के बाद आरोपित चालक और मजदूर भाग निकले।

WhatsApp Image 2026-10-30 at 11.27.43 AM

सड़क पर पलटे ट्रैक्टर-ट्रॉली को मेट्रो कर्मचारियों की मदद से क्रेन से हटवाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। परिवार पत्थर की मूर्तियां और सिलबट्टे बेचकर गुजर-बसर करता है।

यह भी पढ़ें- भागलपुर में टला बड़ा रेल हादसा, पटरी से पेंडुल क्लिप गायब, गेटमैन की सतर्कता से बचीं जनसेवा-विक्रमशिला एक्सप्रेस