कानपुर में 20 करोड़ से बनेंगे पांच भव्य प्रवेश द्वार, बढ़ाएंगे शहर की शान; टेंडर कराने की तैयारी
कानपुर नगर निगम 20 करोड़ रुपये की लागत से शहर में पांच नए प्रवेश द्वार बनाएगा। इन द्वारों का निर्माण ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
नगर निगम 20 करोड़ रुपये से पांच प्रवेश द्वार बनाएगा।
प्रत्येक द्वार कानपुर की ऐतिहासिक और औद्योगिक पहचान दर्शाएगा।
रूमा, भौंती, नारामऊ, हमीरपुर रोड पर बनेंगे द्वार।
जागरण संवाददाता, कानपुर। नगर निगम अवस्थापना निधि से शहर में पांच स्थानों में प्रवेश द्वार का निर्माण कराएगा। इसको लेकर सर्वे कराया गया है। डिजाइन बनाई गई है। टेंडर कराने की तैयारी की जा रही है।
रूमा प्रवेश द्वार
पहले प्रवेश द्वार रूमा में बनाया जाएगा। यह प्रयागराज के साथ ही वाराणसी का भी है। यहां पर शहर के उद्योगों को दिखाते हुए बनाया जाएगा। दीवार पर टेक्सटाइल, मैन्युफैक्चरिंग और लेदर उद्योग की झलक नजर आएगी। हरियाली, आधुनिक लाइटें लगेगी।
भौंती प्रवेश द्वार
भौंती प्रवेश द्वार इसके मथुरा और वृंदावन से जोड़ते हुए भगवान श्रीकृष्ण की नगरी की झलक दिखाई जाएगी। गेट में कानपुर की संस्थापक करने वाले राजा हिंदू सिंह द्वार अंकित होगा। अर्द्ध चंद्राकार गेट के ऊपर ''''कानपुर-मैनचेस्टर आफ ईस्ट अंकित होगा।
नारामऊ गेट जीटी रोड
इस गेट पर आइआइटी, रक्षा औद्योगिक गलियारा और स्मार्ट सिटी की झलक नजर आएगी।
हमीरपुर रोड प्रवेश द्वार
इस गेट को नानाराव पेशवा के नाम पर होगा। इस पर 1857 की क्रांति नजर आएगी। इस पर कानपुर की पहचान दर्शायी जाएगी।
गंगा बैराज में प्रवेश द्वार
इसका निर्माण गंगा बैराज स्थित सीतापुर-कानपुर हाईवे पर होगा। यहां पर गंगा की तरफ से शहर में प्रवेश करने का स्वागत द्वार होगा। इस पर जो दीवार बनेगी वो गंगा की लहरों की तरह नजर आएगी। इस पर बिठूर घाट की बारीक नक्काशी भी दिखेगी।
