विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सावधान! कानपुर में नकली एंटी रेबीज वैक्सीन, दुकान सील, दिल्ली में हुई सप्लाई

Published: Wed, 23 Sep 2026 04:50 PM (IST)

दिल्ली में नकली एंटी रेबीज वैक्सीन अभयरैब पर कार्रवाई के बाद कानपुर की न्यू आरजे दुकान का नाम सामने आया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कानपुर में नकली एंटी रेबीज वैक्सीन का मामला

  2. न्यू आरजे दुकान को औषधि विभाग ने सील किया

  3. दिल्ली में नकली वैक्सीन की सप्लाई का खुलासा

जागरण संवाददाता, कानपुर। नकली एंटी रेबीज वैक्सीन अभयरैब को लेकर दिल्ली में हुई कार्रवाई में कानपुर के बिरहाना रोड की एक एजेंसी का नाम सामने आया था। न्यू आरजे दुकान में औषधि विभाग ने छापेमारी की। दुकान से वैक्सीन का स्टाक तो नहीं मिला। लेकिन पत्राचार में गड़बड़ी और दिल्ली में हुई सप्लाई पर दुकान को औषधि विभाग ने सील कर दिया है। अब विभाग के अधिकारी जांच कर रहे हैं। इससे पहले भी शहर से भारी मात्रा में नकली कोडिन युक्त सीरप बरामद हो चुका है। करीब दो लाख से ज्यादा शीशी बरामद होने के मामले में कई फर्म पर कार्रवाई हो चुकी है।