यूपी रोडवेज बस बनी मुसीबत..कानपुर-हमीरपुर रोड पर पतारा में बस के अंदर-बाहर धुआं ही धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी
कानपुर-हमीरपुर रोड पर पतारा में एक रोडवेज बस के इंजन से धुआं उठने से अफरातफरी मच गई। हालांकि, सभी यात्री ...और पढ़ें

HighLights
कानपुर-हमीरपुर रोड पर रोडवेज बस में धुआं
पतारा में बस से सभी यात्री सुरक्षित उतरे
इंजन से धुआं उठने के बाद बस रोकी गई
संवाद सहयोगी, घाटमपुर(कानपुर)। यूपी रोडवेज बस लगातार यात्रियों के लिए मुसीबत बनती जा रहीं हैं। कभी टायर फटने तो कभी पंचर होने की समस्या के बाद अब चलती बस में धुआं उठने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बस के अंदर और बाहर धुआं ही धुआं होने से यात्री उतर कर भागे।
कानपुर-हमीरपुर रोड पर पतारा में रोडवेज बस में लगी आग। हालांकि, बस से सवारियां समय पर उतर आईं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं। बताया कि इंजन से तेज धुआं उठना शुरू हुआ था। लेकिन, बस को खड़ी कर देने के कुछ देर बाद धुआं बंद हो गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
