विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में रिटायर्ड कर्मी ने खुद को लगाई आग, मौत; सुसाइड नोट में लिखा- बीमारी के कारण मरने जा रहा हूं

Published: Thu, 10 Sep 2026 01:10 PM (IST)

कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र में 72 वर्षीय सेवानिवृत्त सिंचाई कर्मी रामरतन साहू ने बीमारी से परेशान होकर खुद पर थिनर डालकर आग लगा ली, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

News Article Hero Image

HighLights

  1. कानपुर में 72 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मी ने खुद को आग लगाई।

  2. बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने का सुसाइड नोट मिला।

  3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी है।

जागरण संवाददाता,  कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र के सनिगवां के सावित्री नगर निवासी सेवानिवृत सिंचाई विभाग कर्मी 72 वर्षीय रामरतन साहू ने गुरुवार सुबह खुद पर थिनर डालकर आग लगा ली।

मामले की जानकारी पर स्वजन उन्हें लेकर कांशीराम अस्पताल पहुंचे। जहां पर उन्हें मृत घोषित किया गया। अस्पताल से मिली जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल घटना का कारण साफ नहीं हो सका है। मृतक के स्वजन पोस्टमार्टम हाउस में हैं।

वहीं, पुलिस को मृत के पास एक सुसाइड मिला है, जिसमें बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की बात का जिक्र है। पुलिस ने पत्र कब्जे में ले लिया है। वहीं, पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि उनके चेस्ट का लंबे समय से उपचार चल रहा था।

वह गुरुवार सुबह छत पर गए, इस दौरान उन्होंने ऊपर के जीने का दरवाजा बंद किया। फिर खुद को आग लगा ली। यह देख पड़ोसियों ने शोर मचाया। फिर स्वजन समेत पड़ोसी पहुंचे। जहां से उन्हें कांशीराम अस्पताल लाया गया। जहां से पुलिस को सूचना दी गई।

WhatsApp Image 2026-09-10 at 1.00.52 PM

इसके बाद घटना स्थल पर एसीपी चकेरी समेत एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह भी पहुंची। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले में चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र का कहना है कि मृतक अपनी बेटी दामाद के घर रहते थे। जहां उन्होंने आत्महत्या की। उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें बीमारी से परेशान होने जिक्र है।

यह भी पढ़ें- 'आत्महत्या का विचार आ रहा है, क्या करें?' रांची के रिनपास हेल्पलाइन पर सालभर में आए 950 मदद के कॉल