विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में पानी संकट, पीएम आवास योजना के निवासियों का केडीए पर जोरदार प्रदर्शन

Published: Wed, 09 Sep 2026 01:57 PM (GMT+05:30)

कानपुर के भागीरथी-जान्हवी, नगवा कोयला नगर में पीएम आवास योजना के तहत बनी कॉलोनी के निवासियों ने सात दिन से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. भागीरथी-जान्हवी, नगवा में सात दिन से पानी नहीं

  2. निवासियों ने केडीए कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया

  3. केडीए ने मोटर ठीक करने, टैंकर भेजने का आश्वासन दिया

जागरण संवाददाता, कानपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भागीरथी-जाह्नवी, नगवा कोयला नगर में बनी कालोनी में पिछले सात दिनों से पानी न आने से बुधवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साये लोगों ने केडीए में धावा बोल दिया। प्राधिकरण के मुख्य गेट पर महिलाओं ने नारेबाजी की। आरोप लगाया कि सात दिन से मोटर खराब पड़ी है शिकायत करने के बाद भी कोई ठीक करने नहीं आया।

प्रर्दशन कर रही सुनीता देवी, किरन, सुधा कश्यप, रचना मिश्रा, स्नेहा शर्मा, रजनी, पूनम, सुशीला, ज्योति ने बताया कि डेढ़ साल से यहां रह रहे है, लेकिन सुविधा के नाम पर फैली गंदगी बंद नालियां और टूटी सड़कें है। कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। क्षेत्र में एक भी हैंडपंप नहीं है, पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है और रोज की दिनचर्या के लिए बाहर से भरकर लाना पड़ रहा है।

वर्तमान समय में 300 परिवार यहां रह रहे है। लोगों ने सकरापुर के पास स्थित दूसरे पंप हाउस को भी चालू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे पानी की समस्या का स्थायी समाधान करने में मदद मिलेगी। जब तक मोटर नहीं ठीक हो रही है, तब तक पानी के टैंकर भेजे जाये।

केडीए के अधिशासी अभियंता प्रेम चन्द्र आर्या ने बताया कि मोटर ठीक की जा रही है, क्षेत्र में दो टैंकर भी भेजे जा रहे है।

यह भी पढ़ें- Ghatampur Gangrape: ऑपरेशन थिएटर में नर्स से सामूहिक दुष्कर्म, अस्पताल संचालक और भांजे ने फोटो-वीडियो बनाई, दोनों गिरफ्तार