कानपुर में डेंगू पसार रहा पैर, गुरुवार को 7 लोग हुए शिकार; जिले के ये इलाके बने हॉटस्पॉट!
कानपुर में डेंगू का प्रकोप जारी है, गुरुवार को सात नए मामले सामने आए, जिनमें सचेंडी, गोविंद नगर और बर्रा ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
गुरुवार को कानपुर में डेंगू के सात नए मामले सामने आए।
सचेंडी, गोविंद नगर, बर्रा जैसे इलाकों में मिले डेंगू के मरीज।
स्वास्थ्य विभाग ने लार्वा नष्ट करने के लिए टीमें भेजी हैं।
जागरण संवाददाता, कानपुर। जिले में डेंगू के डंक के मामले हर दिन सामने आ रहे हैं। गुरुवार को डेंगू के सात मामले सामने आए हैं। सचेंडी की रहने वाली 17 साल युवती के साथ गोविंद नगर की 50 साल की बुजुर्ग, बर्रा तीन की 37 साल के युवक, यशोदा नगर के 17 साल के युवक, गुमटी के 31 साल युवक व गुजैनी के सात वर्ष के बच्चे में डेंगू संक्रमण मिला है।
डिप्टी सीएमओ डा. राजेश्वर सिंह ने बताया कि वर्षा के मामले जिन क्षेत्रों से मिल रहे हैं, उनके घर के आस-पास व छत पर लार्वा मिला है। जो डेंगू का कारण बना। ऐसे घरों में जांच के लिए भेजी गई टीम ने बड़ी संख्या में लार्वा को नष्ट किया है।
यह भी पढ़ें- चित्रकूट में सरयू नदी की खोज के लिए सैटेलाइट और रोवर तकनीक का सहारा लेगा विभाग, होगा वैज्ञानिक सर्वे
जिले में अभी तक स्वाइन फ्लू के 40 मामले सामने आ चुके हैं। सभी संक्रमित पर नजर रखी जा रही है। जो सरकारी अस्पतालों में उपचारित हैं, उनकी मानीटरिंग डाक्टरों की टीम कर रही है। वहीं, घरों में आइसोलेशन में रहने वाले संक्रमित का अपडेट हर दिन लिया जा रहा है।
लक्षण को पहचानें
सामान्य फ्लू
- खांसी, छींक के साथ हल्का बुखार।
- नाक बहना, जुकाम।
डेंगू
- दिन में काटने वाले एडीज मच्छर के काटने से फैलता।
- तेज बुखार।
- आंखों के पीछे तेज दर्द।
- प्लेटलेट्स कम होने का खतरा।
कब डाक्टर से करें संपर्क
- तेज बुखार दो दिन से अधिक होने पर।
- सांस लेने में तकलीफ होने पर।
- अधिक कमजोरी व बेहोशी।
- नाक, मसूड़े, उल्टी व मल से खून आना।
