विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम की फटकार के बावजूद कानपुर में नहीं जागे अधिकारी, बारिश में भरा पानी तो कांग्रेसियों ने ऐसे की शहर में नाव की सवारी

Published: Mon, 24 Aug 2026 03:47 PM (IST)

सीएम योगी की फटकार के बावजूद कानपुर में बारिश ने अधिकारियों की लापरवाही उजागर कर दी, जिससे सड़कों पर भीषण ...और पढ़ें

HighLights

  1. सीएम की फटकार के बाद भी कानपुर में जलभराव।

  2. कांग्रेस ने पानी में नाव चलाकर किया विरोध प्रदर्शन।

  3. दक्षिण क्षेत्र में घरों-दुकानों में घुसा बारिश का पानी।

जागरण संवाददाता, कानपुर। दो दिन पहले ही सीएम योगी आदित्यनाथ कानपुर की दुर्दशा को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई थी। सोमवार को बारिश ने अधिकारियों की लापरवाही की एक बार फिर पोल खोल दी। सड़कों पर जलभराव से लोग परेशान रहें। वहीं कांग्रेस ने इस दुर्दशा का विरोध सड़क पर भरे पानी में नाव चलाकर किया।

जोरदार बारिश और सीवर चोक होने की वजह से दक्षिण क्षेत्र में भीषण जलभराव हुआ। घरों और दुकानों के अंदर पानी भर गया। पैदल के साथ वाहन चालकों को भी काफी परेशानी हुई। वहीं, कांग्रेस नेता विकास अवस्थी और प्रभाकर पांडेय ने जल भराव के विरोध में चावला मार्केट चौराहे पर सांकेतिक रूप से नाव चलकर विरोध दर्ज कराया।

विकास अवस्थी ने कहा कि नगर निगम और जिला प्रशासन ने दक्षिण की जनता को बेसहारा छोड़ दिया है। जरा सी बारिश के बाद चौराहे जाम हो जाते हैं। दुकानों में जल भराव हो जाता है। दक्षिण में आज आधे घंटे की बारिश ने नगर निगम और जिला प्रशासन की फिर से पोल खोल दी है। लोगों का सड़कों पर वाहन से चलना मुश्किल हो गया है। कोई भी जनप्रतिनिधि भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है।