विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर के राधिका अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, 2 की मौत; अन्य लोग गंभीर रूप से झुलसे

Published: Mon, 16 Nov 2026 08:24 AM (IST)

कानपुर के पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई।

अपार्टमेंट में आग लगने से दो लोगों की मौत।

अपार्टमेंट में आग लगने से दो लोगों की मौत।

HighLights

  1. कानपुर के पटकापुर राधिका अपार्टमेंट में आग लगी।

  2. अग्निकांड में एक महिला और एक किशोर की मौत हुई।

  3. घायलों को उपचार के लिए उर्सुला अस्पताल भेजा गया है।

जागरण संवाददाता, कानपुर। पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट के एक फ्लैट में सोमवार तड़के आग लगने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक महिला और एक किशोर की मौत हो गई है।

मृतकों की पहचान 48 वर्षीय राखी साहू पत्नी जितेंद्र साहू और 15 वर्षीय प्रांजुल उर्फ प्रांजल बाथम (16) पुत्र अनिल कुमार बाथम के रूप में हुई है। इस अग्निकांड में कुछ अन्य लोग भी झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए उर्सुला अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।