जानिए आज कानपुर में कहां क्या हैं कार्यक्रम, देखिए यहां पूरे प्रोग्राम की जानकारी
Kanpur Program List कानपुर में वैसे तो कई कार्यक्रम रोज आयोजित किये जाते हैं। लेकिन कल क्या शहर में खास होगा यह हम आपको रोज अवगत कराते रहते हैं। कानपुर में गुरुवार को भी कई कार्यक्रम अलग-अलग जगह आयोजित किये जाएंगे उसकी हम यहां जानकारी दे रहे हैं।
कार्यशाला: स्टेप एचबीटीआइ द्वारा स्टेप एचबीटीआई सेमिनार हाल नवाबगंज में कार्यशाला दोपहर 12 बजे।
ज्ञापन: दलित मूवमेंट आफ इंडिया द्वारा नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त को ज्ञापन दोपहर 12 बजे।
व्यापारी परिचर्चा: उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल द्वारा नवशील अपार्टमेंट कैंट में व्यापारी परिचर्चा दोपहर 12 बजे।
छात्रवृत्ति वितरण समारोह: श्री बांके बिहरी लाल इंद्रमणि सिंहानिया चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कालेज जवाहर नगर में छात्रवृत्ति वितरण समारोह दोपहर 12 बजे।