विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर कोराई मोड़ के पास पलटी डीसीएम, दो घंटे तक आवागमन ठप

By Shaswat GuptaEdited By:
Published: Mon, 15 Nov 2021 07:09 PM (IST)

हाईवे पर दोपहर 12 बजे यातायात पूरी तरह से बहाल हो सका। सुबह कबाड़ कारोबारी डीसीएम में कबाड़ लदवाकर शहर ...और पढ़ें

कोराई गांव के समीप कानपुर-प्रयागराज हाईवे में लगा जाम।
कोराई गांव के समीप कानपुर-प्रयागराज हाईवे में लगा जाम।

फतेहपुर, जागरण संवाददाता। थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन ओवरब्रिज के समीप कोराईं के समीप सोमवार को सुबह सात बजे तेज रफ्तार डीसीएम बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई जिससे बोरियों में भरा कबाड़ भी सड़क पर ही फैल गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाकर डीसीएम को किनारे कराया जिससे दो घंटे तक रोडवेज बस के साथ चार पहिया सवार वीआइपी लोग फंसे रहे।

हाईवे पर दोपहर 12 बजे यातायात पूरी तरह से बहाल हो सका। सुबह कबाड़ कारोबारी डीसीएम में कबाड़ लदवाकर शहर से कानपुर जा रहे थे। बताते हैं कि जब इनका वाहन मलवां थाने के कोराईं गांव के समीप पहुंचा तो बेकाबू होकर पलट गया। चालक व खलासी डीसीएम से कूदकर भाग निकले। सड़क पर डीसीएम व कबाड़ के फैल जाने से हाईवे पर भारी वाहनों का यातायात ठप हो गया। एक घंटे बाद पुलिस क्रेन के साथ पहुंची पुलिस ने डीसीएम को हाईवे से हटवाया।

एसओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि  हाईवे से क्रेन द्वारा डीसीएम को हटवाकर हाईवे शुरू करा दिया था लेकिन वाहनों की लंबी कतार अधिक होने की वजह से धीरे धीरे वाहनों का आवागमन होता रहा। दोपहर को हाईवे पूरी तरह से बहाल हो गया। 

अल्लीपुर से लोधीगंज बाईपास तक लंबी कतार : डेढ़ घंटे बाद क्रेन हाईवे से हटाई गई तो वाहनों का आवागमन धीरे धीरे शुरू हो गया। इस बीच अल्लीपुर से नऊवाबाग होते हुूए लोधीगंज बाईपास तक ट्रक, रोडवेज बस, कार, मार्शल, ट्रैक्टर, पिकअप, ट्रेलर आदि वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इन वाहनों का आवागमन धीरे धीरे होता रहा। दोपहर बाद हाईवे पूरी तरह से बहाल हो सका।

हुसेनगंज चौराहे पर ट्रकों का चक्का जाम: हुसेनगंज बाईपास से लखनऊ रोड में हुसेनगंज कस्बा पर दो ट्रक आंड़े तिरछे खड़े हो गए। जिससे सुबह आठ से दस बजे तक जमरावां तक वाहनों का चक्का जाम हो गया। खबर पाकर पहुंचे एसओ रणजीत बहादुर ङ्क्षसह ने किसी तरह से जेसीबी मशीन द्वारा ट्रकों को किनारे कराया, तब जाकर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।