विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में तार चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, एक पैर में गोली लगने से घायल; दूसरा फरार

Published: Mon, 19 Oct 2026 01:52 PM (IST)

कानपुर में पुलिस ने तार चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नीबिया गांव के पास हुई ...और पढ़ें

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल।

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल।

HighLights

  1. पुलिस ने तार चोर गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की।

  2. मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी।

  3. घायल आरोपी पवन गिरफ्तार, साथी की तलाश जारी।

जागरण संवाददाता, कानपुर। बीते दिनों ट्रांसफार्मर से सामान और बिजली के तार चोरी करने वाले मामले में गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है।

रविवार देर रात नीबिया गांव के पास पुलिस की आरोपितों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक आरोपित के पैर में गोली लगी है, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। घायल आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।

एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि बीते दिनों हुई तार चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने रात में गश्त बढ़ाई थी। इसी क्रम में रविवार देर रात पुलिस टीम ग्राम नीबिया के आसपास चेकिंग की जा रही थी। तभी नीबिया की ओर से एक वाहन आता दिखाई दिया।

पुलिस टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार दो लोगों ने रुकने के बजाय वाहन छोड़ दिया और पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाबी फायरिंग के दौरान एक आरोपित के पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा, जबकि दूसरा भाग निकला।

WhatsApp Image 2026-10-19 at 1.38.39 PM (1)

घायल आरोपित की पहचान भेलसा निवासी पवन पुत्र रामसजीवन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ लूट, डकैती, चोरी और तार चोरी समेत करीब 10 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं। पुलिस का कहना है, कि गिरोह के अन्य सदस्यों और क्षेत्र में हुई तार चोरी की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें- सोहना हत्याकांड: मां नीतू राघव के शव से लिपटकर बिलखते रहे बच्चे, पुलिस जांच जारी