कानपुर में बस से उतरते समय गिरने से सिपाही की मौत, कैंसर अस्पताल के पास हुआ हादसा
कानपुर के स्वरूप नगर में कैंसर अस्पताल के पास जीटी रोड पर बस से उतरते समय गोविंद नगर थाने में ...और पढ़ें

बस से उतरते समय गिरने से सिपाही की मौत।
HighLights
कानपुर में बस से उतरते समय सिपाही की मौत।
स्वरूप नगर में कैंसर अस्पताल के पास हुआ हादसा।
गोविंद नगर थाने में तैनात थे सिपाही अशोक कुमार।
जागरण संवाददाता, कानपुर। स्वरूप नगर क्षेत्र में कैंसर अस्पताल के पास जीटी रोड पर गुरुवार दोपहर बस से उतरने के दौरान गोविंद नगर थाने में तैनात सिपाही की सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने स्वजन को हादसे की जानकारी दी। परिवार इटावा से आ रहा है।
मूलरूप से इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय सिपाही अशोक कुमार गोविंद नगर थाने में तैनात थे। वह बड़ी बेटी प्रिया के साथ कल्याणपुर खुर्द में किराये पर कमरा लेकर रहते थे। जबकि उनकी पत्नी मंजेश छोटी बेटी अंजलि इटावा वाले घर मे रहती हैं।
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार दोपहर अशोक किसी कार्य से बस से रावतपुर जा रहे थे। इसीबीच बस स्वरूप नगर क्षेत्र में जीटी रोड पर सब्जी मंडी के पास धीमी हुई। तभी सिपाही किसी कार्य से उतरने लगे, पर उनका पैर लड़खड़ा गया और वह सिर के बल गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें एलएलआर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि स्वजन को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- टूटी सड़क का फोटो और वीडियो भेजें, दुरुस्त कराएगा जल निगम; मुजफ्फरनगर में जल जीवन मिशन के तहत तोड़ी गई हैं कई सड़कें
