ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के सात शातिर गिरफ्तार, 68 हजार नकद और लाखों का तांबा-एल्युमीनियम बरामद
चौबेपुर पुलिस और स्वाट टीम ने ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ...और पढ़ें
-1793088603945_m.webp)
HighLights
चौबेपुर पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोर गिरोह पकड़ा
सात आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद
पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम
जागरण संवाददाता, कानपुर। चौबेपुर पुलिस और स्वाट की संयुक्त टीम ने ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का राजफाश करते हुए सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से 68 हजार रुपये नकद, 164 किलोग्राम एल्युमीनियम तार, 98 किलोग्राम कापर वाइंडिंग और तीन ट्रांसफार्मर काइल बरामद हुई हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल काले रंग की स्कार्पियो को भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया है।
डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि चौबेपुर थाने में विद्युत अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं के राजफाश के लिए पुलिस टीम जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जादेपुर घस्सा मोड़ के पास एक काले रंग की स्कार्पियो में कुछ संदिग्ध मौजूद हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन में सवार सातों आरोपितों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान वाहन से आठ बंडल एल्युमीनियम तार, तीन लच्छे कॉपर वाइंडिंग, तीन ट्रांसफार्मर कॉइल और 68 हजार रुपये नकद बरामद हुए।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपितों ने नकदी को पूर्व में चोरी किए गए ट्रांसफार्मर के अंदरूनी सामान को बेचकर प्राप्त होना बताया। बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है। सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपितों में रंजीत श्रीवास्तव निवासी बर्रा, उमेश गुप्ता निवासी हरबंश मोहाल, चंदन निवासी जूही, आलोक पांडेय और देवांश दुबे निवासी खाड़ेपुर कालोनी, आदित्य मिश्रा निवासी योगेंद्र विहार और बंगाल के गौतम राजपूत उर्फ थापा शामिल हैं। डीसीपी ने राजफाश करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
