विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कानपुर : भाजपा विधायक को गोली मारने की धमकी देने वाला हरियाणा से गिरफ्तार, ककवन का है आरोपित

By Abhishek AgnihotriEdited By:
Published: Sun, 17 Apr 2022 12:23 PM (IST)

कानपुर में बिल्हौर सीट से भाजपा विधायक राहुल बच्चा सोनकर को फोन पर युवक ने गोली मारने की धमकी दी। ...और पढ़ें

बिल्हौर विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने अफसरों से शिकायत की थी।
बिल्हौर विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने अफसरों से शिकायत की थी।

कानपुर, जागरण संवाददाता। बिल्हौर सीट से भाजपा विधायक राहुल बच्चा सोनकर को शनिवार की शाम फोन पर जानमाल की धमकी मिली थी। रात में पुलिस सक्रिय हुई और धमकी देने वाले को हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित युवक बिल्हौर के ककवन क्षेत्र का रहने वाला है। विधायक को गोली मारने की धमकी देने के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उसकी लोकशन ट्रेस करके दबोचा है।

बिल्हौर विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने ककवन पुलिस को देर रात सूचना दी थी कि ककवन के अंटवा नयानिवादा गांव के अमित यादव ने फोन पर जानमाल की धमकी दी है। आरोप लगाया कि उसने गोली मारने की धमकी दी है। मामला संज्ञान में आते ही सक्रिय हुई पुलिस ने धमकी देने वाले युवक की खोजबीन शुरू की। पुलिस की एक टीम को सर्विलांस पर लगाया गया और रात में युवक के मोबाइल की लोकेशन हरियाणा के हिसार में मिली। इसपर रात में हरियाणा पुलिस से संपर्क करके आरोपित अमित यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

ककवन का अमित यादव एक मामले में पैरवी के लिए दबाव बना रहा था। मना करने पर उसने गोली मार देने की धमकी दी है। पुलिस अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है। -राहुल बच्चा सोनकर, भाजपा विधायक बिल्हौर

विधायक को फोन पर धमकी देने वाले आरोपित युवक को हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे लाने के लिए एक टीम हरियाणा भेजी गई है। यहां आने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। -राजेश कुमार, सीओ बिल्हौर कानपुर नगर