विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में ट्रक और पिकअप की टक्कर, हादसे में चालक की गई जान

Published: Fri, 25 Sep 2026 11:43 PM (IST)

कानपुर के नौबस्ता में देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप चालक प्रभाकर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. नौबस्ता हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर।

  2. पिकअप चालक प्रभाकर की मौके पर ही हुई मौत।

  3. गाड़ी का तिरपाल बांधते समय हुआ दर्दनाक हादसा।

जागरण संवाददाता, कानपुर। नौबस्ता में तेज रफ्तार ट्रक ने गुरुवार देर रात पिकअप चालक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। कानपुर देहात के रसूलाबाद कच्चापुरवा गांव निवासी किसान शरमन कुशवाहा का 22 वर्षीय बेटा प्रभाकर पिकअप चलाता था। बड़े भाई विनोद ने बताया कि गुरुवार को प्रभाकर चकरपुर मंडी से भाड़ा लादने आया था।

गांव का सत्यम भी अपनी गाड़ी लेकर उसके साथ आया था। रात में दोनों एक साथ ही माल लादकर निकले थे। इस दौरान नौबस्ता हाईवे पर लोडर में रखे माल में बंधा तिरपाल का रस्सा खुल गया।

प्रभाकर ने गाड़ी खड़ी कर रस्सा बांधा और सीट पर बैठने जा रहा था, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि स्वजन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Kanpur Murder Case: अय्याशी की जिंदगी चाहता था सुब्रत, शातिर की तरह रची पिता की हत्या की साजिश; एक गलती से फंसा