Kanpur News: अपहरण, लूट और हत्या के प्रयास में वांछित असलहा दुकानदार का बेटा गिरफ्तार
Kanpur News कोहना थाना क्षेत्र में अपहरण कर हत्या का प्रयास लूट मारपीट गाली-गलौज और धमकी देने की असलहा दुकानदार और उसके बेटे रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें पिता-पुत्र वांछित चल रहे थे। दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था।
जागरण संवाददाता, कानपुर : कोहना थाना क्षेत्र में अपहरण कर हत्या का प्रयास, लूट, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने की असलहा दुकानदार और उसके बेटे रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें पिता-पुत्र वांछित चल रहे थे। दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। पुलिस को आरोपितों के झारखंड के जमशेदपुर में होने की जानकारी मिली थी। जिस पर कोहना थाने की पुलिस वहां गई थी। पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार किया है।
हालांकि, उसके बीमार होने के चलते पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर शहर नहीं ला सकी है।कोहना थाना प्रभारी सुखवीर कुशवाहा ने बताया कि कमलजीत सिंह की जमशेदपुर के बिष्टुपुर में सोनारी आशियानी निवासी की रीगल बिल्डिंग में लाइसेंसी शस्त्र की दुकान है। उनका बेटा सिमरपाल सिंह कोहना तिलक नगर के शिप्रा अपार्टमेंट में रहता था। कमलजीत और उनके बेटे सिमरपाल के खिलाफ दर्शन सिंह ने कोहना थाने में लूट, मारपीट, गाली-गलौज, अपहरण और हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों वांछित चल रहे थे।
थाना प्रभारी ने बताया कि पिता-पुत्र के खिलाफ तीन मार्च 2023 को गैर जमानती वारंट भी जारी हुआ था। जिस पर थाने के दारोगा मुकेश कुमार को जमशेदपुर दबिश के लिए भेजा गया था। शुक्रवार को बिष्टुपुर थाना पुलिस की मदद से कोहना पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी करके सिमर पाल को दबोचा है। जबकि कमलजीत के वृद्ध और तबियत खराब होने के चलते पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी नहीं की है।
इसके अलावा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित सिमरपाल की भी तबीयत खराब होने के चलते एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। ट्रांजिट रिमांड के लिए उसे जमशेदपुर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय लेकर गए थे। जहां न्यायालय के आदेश पर उसे दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य लाभ के बाद पुलिस आरोपित को शहर लेकर आयेगी।