Move to Jagran APP

KDA ने 1101 भूखंड बिक्री के लिए योजना की लांच, पहले दिन बिके पांच सौ फार्म, यहां देखें भूखंडों की सूची

कानपुर विकास प्राधिकरण ने 1101 भूखंड की बिक्री के लिए योजना को लांच किया। पहले दिन योजना के 500 फार्म बिक गए हैं। भूखंडों की नीलामी और लाटरी को लेकर पूरी सूची जारी की गई है। भूखंड कैसे मिल सकते हैं यहां हम जानकारी दे रहे हैं।

By Abhishek VermaEdited By: Published: Fri, 05 Aug 2022 09:49 PM (IST)Updated: Fri, 05 Aug 2022 09:49 PM (IST)
KDA ने 1101 भूखंड बिक्री के लिए योजना की लांच, पहले दिन बिके पांच सौ फार्म, यहां देखें भूखंडों की सूची
केडीए ने 1101 भूखंड बिक्री के लिए योजना की लांच।

कानपुर, जागरण संवाददाता। केडीए ने 1101 भूखंड की बिक्री के लिए योजना को लांच किया। केडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने प्लाट की लाटरी के लिए पंजीकरण पुस्तिका का प्राधिकरण सभागार में जारी की। पहले दिन एक्सिस बैंक की शाखाओं से पांच सौ पंजीकरण आवेदन पुस्तिका की ब्रिकी हुई।वहीं उपाध्यक्ष ने ई आक्शन के माध्यम से बिकने वाले भूखंड के लिए ई आक्शन पोर्टल का कंप्यूटर में बटन दबाकर शुभारम्भ किया।  

loksabha election banner

इसके अलावा प्राधिकरण द्वारा दिये गये टोल फ्री नंबर 18005725474 पर करीब चार सौ लोगों द्वारा भूखण्डों के बारे में जानकारी ली गयी। इसके लिए केडीए ने हेल्प डेस्क बनायी है।250 लोगों ने प्राधिकरण में आकर हेल्प डेस्क से योजना की जानकारी ली।  उपाध्यक्ष ने ई अाक्शन के माध्यम से बिकने वाले भूखंड के लिए  ई आक्शन पोर्टल का कंप्यूटर में बटन दबाकर शुभारम्भ किया।

केडीए को 650 करोड़ रुपये की होगी आय

उपाध्यक्ष ने बताया कि सभी भूखंड बिकने से केडीए को करीब 650 करोड़ रुपये की आय होगी। इससे और तेजी से शहर में विकास कार्य कराया जाएगा। न्यू कानपुर सिटी और चकेरी में भी टाउनशिप लाने की तैयारी है।

घर बैठे देखें अपने प्लाट का नक्शा

केडीए ने पहली बार सभी भूखंडों में पत्थर लगाया है ताकि कोई भी मौके पर प्लाट गूगल की मदद से देख सकता है। सभी प्लांटों पर पत्थर लगाकर भूखंड संख्या लिखी गई है। इसके तहत कोई भी केडीए की वेबसाइट पर जाकर गूगल के माध्यम से अपना प्लाट घर बैठे देख सकता है। यहां पर रोड की चौड़ाई से लेकर प्लाट का ले-आउट तक देखने को मिल जाएगा।

यह तय किया गया है दाम

-27 से 30 प्रति वर्गमीटर ईडब्ल्यूएस भूखंड की कीमत 33 हजार 500 रुपये रखी गई है। इसमें 10 प्रतिशत पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा।

-इसी तरह नीलामी वाले भूखंडों के दाम 16,200 रुपये प्रति वर्ग मीटर से लेकर 47,300 रुपये प्रति वर्ग मीटर के बीच रखे गए हैं।

लाटरी के लिए ऐसे करना होगा आवदेन

लाटरी से भूखंड लेने वालों को आवेदन करने के लिए एक्सिस बैंक में जाकर 105 रुपये का फार्म लेना होगा। इसमें जीएसटी भी जुड़ी हुई है। इसको भरकर जमा करना होगा। केवल तीन लाख रुपये वार्षिक आय वाले ही फार्म भर सकते हैं।

यहां भी मिलेंगे आवेदन फार्म

शहर के अलावा कानपुर देहात, औरैया, इटावा, उरई, जालौन, हमीरपुर, ललितपुर, झांसी, चित्रकूट, फर्रुखाबाद, बांदा, महोबा, फतेहपुर, लखनऊ, उन्नाव और कन्नौज के बैंक से संपर्क कर भूखंड लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद अखबार में प्लाट मिलने वालों के नाम प्रकाशित किए जाएंगे।

ई-आक्शन के लिए ऐसे करें आवेदन

केडीए की वेबसाइट www.kdaindia.co.in खोलें। इसके बाद बताए निर्देशों के अनुरूप जाने पर पूरा ब्योरा उपलब्ध होगा।

E-Auction portal

view full listing

property name

location details

यह भी होगा

-जिनका लाटरी या नीलामी में नाम नहीं होगा उनकी धनराशि एक हफ्ते में वापस हो जाएगी। पैसे नहीं लौटाने पर बैंक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

-आवंटन में लिखा होगा कि 90 दिन में कितना पैसा जमा करना होगा। पहले कुछ पैसे रह जाने पर पांच फीसद की छूट निरस्त हो जाती थी। अब नहीं होगी।

-एक साथ कई भूखंड पर आवेदन और नीलामी में भाग ले सकते हैं, लेकिन मिलेगा सिर्फ एक ही भूखंड।

-आफलाइन नीलामी के लिए बैंक से चालान 24 घंटे के भीतर जमा कराना होगा। आनलाइन नीलामी में कुछ मिनट पहले इसे जमा कर सकते हैं।

नीलामी में खास बात

नीलामी छह सितंबर को शाम पांच बजे खत्म हो जाएगी। अगर पांच बजे से कुछ मिनट पर कोई मोबाइल पर बढ़ाकर दाम लिखते हैं तो फिर आधा घंटे के लिए बढ़ जाएगी। सौ से 50 हजार रुपये तक ही एक बार में दाम बढ़ाए जा सकते हैं।

इन भूखंडों की होगी नीलामी

योजना        क्षेत्रफल        भूखंड संख्या

जवाहरपुरम सेक्टर 2, 3, 4, 14 (टाइप ए)        300        17 (आवासीय)

जवाहरपुरम सेंटर 14 (टाइप- ए 1)        200        16  (आवासीय)

शताब्दी नगर सेक्टर तीन(टाइप- ए 1)        200        17 (आवासीय)

शताब्दी नगर सेक्टर तीन (टाइप-बी)        142.52        1 (आवासीय)

शताब्दी नगर सेक्टर तीन (टाइप- बी)        112.5        112 (आवासीय)

राम गंगा इन्क्लेव शताब्दी नगर सेक्टर तीन (टाइप-सी)        72        3(आवासीय)

शताब्दी नगर सेक्टर चार (टाइप-ए 1)        200        14(आवासीय)

शताब्दी नगर सेक्टर चार (टाइप-ए )        162        7 (आवासीय)

शताब्दी नगर सेक्टर चार (टाइप-बी)        112.5        49 (आवासीय)

शताब्दी नगर सेक्टर चार (टाइप-सी)  60        3 (आवासीय)

शातब्दी नगर सेक्टर दो  (टाइप सी)        60        9 (आवासीय)

मंदाकिनी इन्क्लेव शताब्दी नगर सेक्टर पांच        50        9 (आवासीय)

पनकी भाऊसिंह (कालिंदी नगर)        60        3 (आवासीय)

गोविन्द नगर ब्लाक एल        470.74        1 (आवासीय)

सुजातगंज ब्लाक बी        327.67        1 (आवासीय)

सुजातगंज ब्लाक बी        297.66        7 (आवासीय)

सुजातगंज ब्लाक बी        180        5 (आवासीय)  

 सुजातगंज ब्लाक डी        464.88        1 (आवासीय)

जाह्नवी भागीरथी (टाइपए)        112.5        57 (आवासीय)

जाह्नवी भागीरथी (टाइप बी)        90        34 (आवासीय)

जाह्नवी भागीरथी (टाइप सी)        50        59 (आवासीय)

जाह्नवी भागीरथी (टाइप डी)        47.5        33 (आवासीय)

न्यू ट्रांसपोर्ट नगर फेस एक (टाइप-ए)        1000        29 ट्रांसपोर्ट व्यवसाय

न्यू ट्रांसपोर्ट नगर फेस एक (टाइप-बी)        450        41 ट्रांसपोर्ट व्यवसाय

न्यू ट्रांसपोर्ट नगर फेस एक (टाइप-सी)        250        63 ट्रांसपोर्ट व्यवसाय

न्यू ट्रांसपोर्ट नगर फेस एक (टाइप-डी)        200        6 ट्रांसपोर्ट व्यवसाय

न्यू ट्रांसपोर्ट नगर फेस एक (टाइप-ई)        90        1 ट्रांसपोर्ट व्यवसाय

न्यू ट्रांसपोर्ट नगर फेस दो (टाइप-ए)        1800        18 ट्रांसपोर्ट व्यवसाय

न्यू ट्रांसपोर्ट नगर फेस दो (टाइप-बी)        1000        26 ट्रांसपोर्ट व्यवसाय

न्यू ट्रांसपोर्ट नगर फेस दो (टाइप-सी)        450        27 ट्रांसपोर्ट व्यवसाय

न्यू ट्रांसपोर्ट नगर फेस दो (टाइप-डी)        250        18 ट्रांसपोर्ट व्यवसाय

न्यू ट्रांसपोर्ट नगर फेस दो (टाइप-इ)        200        9 ट्रांसपोर्ट व्यवसाय

न्यू ट्रांसपोर्ट नगर फेस दो (टाइप-इ)        482.6        1 ट्रांसपोर्ट व्यवसाय

न्यू ट्रांसपोर्ट नगर फेस तीन (टाइप-ए)        1000        15 ट्रांसपोर्ट व्यवसाय

न्यू ट्रांसपोर्ट नगर फेस तीन (टाइप-बी)        450        1 ट्रांसपोर्ट व्यवसाय

मौरंग मंडी (टाइप-ए)        400        5 मौरंग व्यवसाय

मौरंग मंडी (टाइप-बी)        200        1 मौरंग व्यवसाय

मौरंग मंडी (टाइप-सी)        98        8 मौरंग व्यवसाय

व्यापार नगर        36        2 व्यावसायिक

व्यापार नगर        31.92        1 व्यावसायिक

कुल        730 भूखंड

(भूखंड का क्षेत्रफल वर्गमीटर में)

इन भूखंडों की होगी लाटरी

योजना                   क्षेत्रफल       आवासीय भूखंड

पनकी भाऊसिंह (कालिंदी नगर)  30         6

पनकी गंगागंज सेक्टर एक       30         16

शताब्दी नगर सेक्टर एक       30         7

शताब्दी नगर सेक्टर दो       30         14

शताब्दी नगर सेक्टर दो      27         3

शताब्दी नगर सेक्टर तीन    30          24

राम गंगा इन्क्लेव शताब्दीनगर सेक्टर तीन 30   63

शताब्दी नगर फेस चार          30     18

रतनपुर विस्तार पार्ट दो        30      181

रतनपुर विस्तार पार्ट दो       27        39

कुल योग                          371  

(क्षेत्रफल वर्गमीटर में)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.