विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईदगाह में धंसे डाट नाले के बाद एक और आफत, आठ फीट सड़क धंसी, मकानों के गिरने का खतरा

Published: Tue, 01 Sep 2026 06:27 PM (IST)

कानपुर में ब्रह्मनगर से ईदगाह मार्ग पर डाट नाला आठ फीट और धंस गया, जिससे 25 फीट लंबा और 10 ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कानपुर। ब्रह्मनगर से ईदगाह मार्ग पर डाट नाला मंगलवार सुबह आठ फीट और धंस गया। इससे 25 फीट लंबा व 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया है। लगातार हो रहे भू-धंसाव से केवल दो फीट सड़क बची है और नीचे की जमीन खोखली हो रही है। नगर निगम ने हाईकोर्ट के आदेश पर अशोक कुरील का जर्जर भवन ढहा दिया है और आसपास के अन्य मकानों को भी खाली करने का नोटिस दिया है। बारिश होने और मिटटी गीली होने के कारण गड्ढे में नहीं जा पा रहे मजदूर।

जलकल विभाग ने सुरक्षा के लिए चारों तरफ मजबूत बैरीकेड्स लगा दिए हैं। नाले में लोहे का पाइप डालने के लिए सामान मंगा लिया गया है। 80 फीट रोड पर भी डाट नाले का काम बारिश से प्रभावित है, जो एक माह में पूरा होगा।

जलकल के सहायक अभियंता रवि प्रताप सिंह ने बताया कि बारिश से काम में दिक्कत आई है। शाम को बारिश रुकने के बाद गड्ढे में लोहे की शटरिंग लगाने का काम तेजी से शुरू करा दिया गया है, ताकि सड़क व आसपास के सभी भवनों को पूरी तरह सुरक्षित किया जा सके।


डाट नाला के निर्माण में आड़े आ रहा जर्जर मकान गिरा दिया

ब्रह्मनगर से ईदगाह जाने वाले मार्ग में सोमवार को चार दिन से धंसे डाट नाला की मरम्मत में आड़े आ रहे जर्जर मकान को गिरा दिया गया। बैकहो लोडर लगाकर करीब दो घंटे में गिराया। नगर निगम ने पहले ही नोटिस दी थी। हाईकोर्ट ने भी दो माह पहले मकान गिराने का आदेश दिया था। अधिशासी अभियंता मीनाक्षी अग्रवाल ने बताया कि जलकल को जिम्मेदारी दी गई है। करीब 20 दिन में रास्ता दुरुस्त हो जाएगा। 80 फीट रोड में कार्य कराया जा रहा है।