कानपुर में नाले में गिरे मवेशी को बचाने आई टीम पर किया पथराव, कर्मियों ने किया वीडियो वायरल
गुजैनी सब्जी मंडी नाले में रात एक बजे दो मवेशी नाले में गिर गए थे। क्षेत्र के लोगों ने इसकी सूचना नगर निगम में दी थी। इसके बाद कैटल पकड़ने वाली गाड़ी के साथ नगर निगम कर्मचारी गुजैनी सब्जी मंडी पहुंच कर पता भटक गई थी।
कानपुर, जेएनएन। गुजैनी में देर रात नाले में मवेशी गिरने की सूचना पर पहुंची नगर निगम की टीम पर क्षेत्र के दबंगों ने हंगामा कर गाड़ी में पथराव किया। किसी तरह से जान बचाकर टीम वापस लौटी। गुजैनी सब्जी मंडी नाले में रात एक बजे दो मवेशी नाले में गिर गए थे। क्षेत्र के लोगों ने इसकी सूचना नगर निगम में दी थी। इसके बाद कैटल पकड़ने वाली गाड़ी के साथ नगर निगम कर्मचारी गुजैनी सब्जी मंडी पहुंच कर पता भटक गई थी। पार्षद अनिल वर्मा ने बताया कि टीम के लोगों ने पता पूछा तो उनको लगा कि जानवर पकड़ने के लिए आई थी। इस पर भड़क गए, उन्होंने वाहन में पथराव शुरू दिया। हालांकि गाड़ी में बाहर से जाल होने से गाड़ी ज्यादा क्षतिग्रस्त नहीं हो पाई। कर्मचारी गाड़ी से नीचे नहीं उतरे, इस वजह से वह बच गए। कर्मचारियों इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी। किसी तरह से गाड़ी को वहां से लेकर निकलें।
महापौर पर भी हो चुका है हमला
गोविंदनगर खाड़ेपुर जंगल में महापौर प्रमिला पांडेय अधिकारियों के साथ जानवर पकड़ने पहुँची थी। इस पर संचालकों ने उनपर पथराव कर दिया था। इसके बाद सफाई निरीक्षक ने गोविंद नगर थाने में दर्ज कराया था।
दो मिनट का वीडियो इंटरनेट मीडिया में हुआ वायरल
गाड़ी नगर से कर्मचारियों ने पथराव का वीडियो बनाया। कई शख्स गाली गलौज करते हुए नजर आ रहे हैं। इस पर चालक उसने बोल रहा कि क्षेत्र के किसी व्यक्ति ने नाले में मवेशी गिरने की सूचना दी थी। उसे निकालने के लिए गाड़ी लाये थे।