Move to Jagran APP

Kanpur Nagar Nigam Sadan पहली बार शाम चार बजे से होगा शुरू, गृहकर ज्यादा लगाने का छाएगा मुद्दा

कानपुर नगर निगम सदन 24 सितंबर को है। पहली बार शाम चार बजे से नगर निगम सदन शुरू होगा। वहीं मकानों पर कई गुणा ज्यादा गृहकर और नानाराव पार्क में मार्निंग वाकर्स पर टिकट लगाने का मुद्दा भी छाएगा।

By Nitesh MishraEdited By: Published: Fri, 23 Sep 2022 11:54 AM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2022 02:42 PM (IST)
कानपुर नगर निगम सदन 24 सितंबर को है।

कानपुर, जागरण संवाददाता। नगर निगम सदन 24 सितंबर को आमंत्रित किया गया है। पहली बार नगर निगम सदन शाम चार बजे से शुरू किया जाएगा। भौगोलिक सूचना प्रणाली के तहत मकानों के नए सिरे से हो रहे सर्वे में कई मकानों का गृहकर कई गुणा ज्यादा भेज दिया गया है। 

loksabha election banner

इसको लेकर जनता पार्षदों को घेर रही है। निकाय चुनाव के मद्देनजर पार्षदों ने भी अफसरों को घेरने की तैयारी की है। इसको लेकर सदन में हल्ला बोलने की तैयारी है। वहीं, 15वें वित्त आयोग से कई वार्डों में विकास कार्य न कराए जाने को लेकर नाराज पार्षदों का गुस्सा भी फूट सकता है।

नगर निगम सदन में चार प्रस्ताव रखे जा रहे हैं। इसके अलावा कई टेबल प्रस्ताव लाने की तैयारी है। नानाराव पार्क फूलबाग में टहलने व घूमने वालों पर टिकट लगाने के प्रस्ताव को कार्यकारिणी बैठक में हरी झंडी दे दी गई है। इसे लेकर लोग पहले भी विरोध कर चुके हैं। लोगों ने यह मामला उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के समक्ष भी रखा था। उन्होंने सुबह टहलने वालों पर टिकट न लगाने के आदेश नगर आयुक्त को दिए थे।

नगर आयुक्त ने बताया था कि कार्यकारिणी ने यह फैसला लिया है। अब यह प्रस्ताव सदन में आ रहा है। कई पार्षदों ने सुबह टहलने वालों पर टिकट न लगाने की मांग की है। इसके अलावा सीसामऊ चौराहे पर स्थित वृद्धाश्रम व सामुदायिक केंद्र संचालन के लिए सामाजिक संस्था इंद्रधनुष फाउंडेशन को 25 वर्षों के लिए दिए जाने का प्रस्ताव रखा जा रहा है। 

राजू श्रीवास्तव के नाम पर हो किदवईनगर चौराहे का नामकरण

पार्षद महेंद्र पांडेय ने बताया कि हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के नाम पर उनके आवास के मार्ग और किदवईनगर चौराहे का नामाकरण करने का प्रस्ताव सदन में रखा जाएगा।

गृहकर में दस फीसद की छूट का प्रस्ताव

31 अक्टूबर तक वर्तमान गृहकर जमा करने पर दस फीसद की छूट देने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। जनता के हित में होने के चलते प्रस्ताव के सर्वसम्मति से पारित होने की उम्मीद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.