कानपुर नगर निगम सदन धक्का-मुक्की मामला गरमाया, नवीन पंडित पहुंचे पुलिस कार्यालय
कानपुर नगर निगम सदन में हुई धक्का-मुक्की के मामले में पार्षद दल के नेता नवीन पंडित 15 पार्षदों के साथ ...और पढ़ें
HighLights
नवीन पंडित 15 पार्षदों संग पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे
पूर्व में दिए गए शिकायती पत्र को निरस्त करने की मांग
सदन के मुद्दे सदन में ही सुलझाने की बात कही
जागरण संवाददाता, कानपुर। सदन में दो दिन पहले धक्का–मुक्की व अभद्रता के आरोप के मामले में शुक्रवार को पार्षद दल के नेता नवीन पंडित15 पार्षदों के साथ पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे, लेकिन पुलिस आयुक्त नहीं मिले। इस पर नवीन पंडित ने जन शिकायत प्रकोष्ठ कार्यालय में एक पत्र देकर पूर्व में पार्षद द्वारा दिये गए शिकायती पत्र को निरस्त करने की मांग की।
नवीन पंडित ने कहा कि सदन में छोटी–मोटी बातें होती रहती हैं। उन्होंने दो महिला समेत पांच पार्षदों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। इस पर पार्षद को शिकायती पत्र नहीं देना चाहिए। सदन का मुद्दा सदन तक रहना चाहिए। किसी ने कोई अभद्रता नहीं की। अगर कोई अभद्रता हुई थी, तो संगठन में शिकायत करतीं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में तो कार्रवाई के दौरान सिर फट जाते हैं।कुर्सियां चल जाती है, तो क्या दूसरे दिन कोई कार्रवाई होती है, अगर कोई बात थी तो महापौर को लिख कर देना चाहिए था।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
