विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर हत्याकांड: कारोबारी की हत्या से पहले और बाद में हत्यारे ने की थी पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष से बात

Published: Fri, 18 Sep 2026 08:15 AM (IST)

कानपुर के काकादेव में कारोबारी अमित गुप्ता की हत्या के आरोपी हिस्ट्रीशीटर संजय ढाबा ने वारदात से पहले और बाद ...और पढ़ें

कानपुर दवा कारोबारी हत्याकांड।

कानपुर दवा कारोबारी हत्याकांड।

HighLights

  1. हत्यारोपी संजय ढाबा ने पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अवनीश दीक्षित से बात की।

  2. कॉल डिटेल से पुष्टि, अवनीश का नाम केस डायरी में शामिल।

  3. कारोबारी अमित गुप्ता की ईंट से सिर कुचलकर हत्या हुई थी।

जागरण संवाददाता, कानपुर। काकादेव में कारोबारी की हत्या से पहले और बाद में 56 मुकदमों के आरोपित हिस्ट्रीशीटर संजय ढाबा की प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित से फोन पर बात हुई थी।

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि हत्यारोपित संजय ढाबा के मोबाइल फोन की काल डिटेल में इसकी पुष्टि हुई है। मुठभेड़ में गिरफ्तार संजय ढाबा ने भी कुबूला था कि उसने अवनीश के कहने पर ही वीडियो प्रसारित कर खुद को निर्दोष बताया था।

पुलिस अब अवनीश दीक्षित के मोबाइल नंबर की भी काल डिटेल निकलवा रही है, ताकि पता लग सके कि वह किन-किन अपराधियों व हिस्ट्रीशीटरों के संपर्क में है। हत्याकांड की केस डायरी में अवनीश का नाम भी शामिल कर विवेचना की जा रही है।

काकादेव के नवीन नगर निवासी कारोबारी अमित गुप्ता पांच सितंबर की रात घर लौट रहे थे। ओम चौराहे के पास कार सवार चार युवकों में एक बीच सड़क पेशाब करने लगा।

अमित ने उसे रोका तो चारों ने ईंट से सिर कुचलकर मरणासन्न कर दिया था। सात सितंबर को अनुराग हास्पिटल में उनकी मौत हो गई।

सीसी फुटेज के आधार पर हत्यारोपितों की पहचान शास्त्री नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर हितेंद्र श्रीवास्तव, बिठूर के हिस्ट्रीशीटर संजय चौहान उर्फ संजय ढाबा, विजय नगर के कुशल श्रीवास्तव व कल्याणपुर के अश्विनी यादव के रूप में हुई। रविवार शाम मठभेड़ में संजय ढाबा को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें- दवा कारोबारी हत्याकांड: शालू और विशाल के रिमांड मिलने का इंतजार, राजदार पर कस सकता है शिकंजा