PM मोदी के जन्मदिन पर कानपुर में रमेश अवस्थी ने जलाई अखंड ज्योति, एक महीने तक लगातार जलती रही लौ
कानपुर में सांसद रमेश अवस्थी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर प्रज्ज्वलित 'सेवा संकल्प दीप' का एक माह बाद वैदिक ...और पढ़ें

HighLights
कानपुर में 'सेवा संकल्प दीप' का एक माह बाद समापन।
सांसद रमेश अवस्थी ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर जलाई थी ज्योति।
पीएम की दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य हेतु 24 घंटे प्रज्ज्वलित रही।
जागरण संवाददाता, कानपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी के सेवा केंद्र में स्थापित 'सेवा संकल्प दीप' का एक माह पूरा होने पर शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ-हवन के साथ समापन हुआ।
प्रधानमंत्री के जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में उनकी दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य के लिए यह दीप प्रज्ज्वलित किया गया था, जो 24 घंटे अनवरत जलता रहा। समापन अनुष्ठान में सर्वधर्म प्रतिनिधियों सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के सफर में भारत को विकास और आत्मनिर्भरता की नई दिशा दी है। मुफ्त खाद्यान्न, पक्के आवास, आयुष्मान भारत और उज्ज्वला जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन को बदला है। उन्होंने बताया कि इस अखंड ज्योति के माध्यम से राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत मोतीझील में मिट्टी के दीयों से बनाई गई विभिन्न कलात्मक आकृतियों के लिए आयोजन को ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज किया गया था। कार्यक्रम में महंत जितेंद्र दास, जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, सलिल विश्नोई समेत कई लोग मौजूद रहे।
इधर, महाष्टमी पूजन में वृद्धाश्रम से बुलाए गुरुजन का सम्मान
साउथ कानपुर दुर्गा पूजा समिति की ओर से अशोक नगर दुर्गा पूजा पार्क में 85वें दुर्गोत्सव के तीसरे दिन रविवार को महाअष्टमी पूजन हुआ। विभिन्न वृद्धाश्रम से बुलाए गए गुरुजन का सम्मान किया गया। सांसद रमेश अवस्थी व हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी ने कार्यक्रमों में भाग लिया।
शाम को नाटक भानुसिंहेरपदावली का मंचन हुआ। रुम्पी घोष दस्तीदार के नृत्य निर्देशन में यह प्रस्तुति गुरुदेव की साहित्यिक विरासत और प्रेम-भक्ति की शाश्वत भावना को साकार करती है। भाग लेने वालों में अदिति सूबेदार, श्वेता अवस्थी, अनुश्री मुखर्जी, मृणमय, सयोनी आदि रहीं।
