विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कारोबारी विनीत हत्याकांड: मर्डर वाली रात बेटे सुब्रत को नौकर ने 6 बार किया था फोन, प्लानिंग हो गई फेल

Published: Wed, 16 Sep 2026 11:49 AM (IST)

Vineet Minocha Murder | कानपुर के कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में खुलासा हुआ है कि नौकर विशाल ने मर्डर वाली रात कारोबारी के बेटे को 6 बार कॉल की थी।

Vineet Minocha Murder |

Vineet Minocha Murder |

HighLights

  1. नौकर विशाल ने हत्या से पहले नया सिम खरीदा था।

  2. हत्या से एक दिन पहले चाकू के बारे में गूगल सर्च की।

  3. पुलिस शालू और विशाल की रिमांड लेकर जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, कानपुर। Kanpur Vineet Minocha Murder | कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में खुलासा हुआ कि नौकर विशाल ने विनीत मिनोचा की हत्या के लिए खुद के बचाव के लिए भी अपनी अलग योजना बनाई थी।

उसने तीन सितंबर को एक नया सिमकार्ड खरीदा और उसी दिन पुराना नंबर बंद कर मोबाइल फोन पर नया सिम लगाया, जिससे उसने उस नंबर से शालू को सात और सुब्रत को छह बार कॉल की थी। उसने नया सिम शुभम के नाम से लिया था।

आरोपी विशाल की मोबाइल की गूगल हिस्ट्री जांचने पर सामने आया कि उसने हत्या से एक दिन पहले धारदार चाकू कहां मिलता, कितनी धार और किस-किस तरह के चाकू होते हैं, ये सब जानकारी के लिए गूगल पर ढूंढा था। 

अपार्टमेंट में पहुंचकर हत्यारोपित गार्डन में टहलने लगे

विशाल ने अपने नए सिम नंबर से आठ मिनट में तीन बार आपस में फोन पर बात की, जबकि हत्या के बाद पहली कॉल आनलाइन टैक्सी बुक कराने के लिए और दूसरी कॉल दोस्त नैतिक को पांच बार कॉल की थी।

06KNC_141_06092026_505.JPG

हत्या करने जब विशाल और उसका दोस्त राजकिशोर अपार्टमेंट में पहुंचे तो पीछे गार्डन में टहलने लगे, जहां विशाल और राजकिशोर के बीच 10:29 बजे 20 सेकेंड, 10:31 बजे 44 सेकेंड और 10:37 बजे करीब 60 सेकेंड कॉल पर बात हुई।

WhatsApp Image 2026-09-07 at 16.23.43

इससे पुलिस को अनुमान है कि आरोपित फ्लैट में घुसने से पहले अलग-अलग टहलते हुए फोन पर हत्याकांड की योजना पर बात कर रहे थे। हो सकता है कि योजना के तहत पहले उनमें से एक को फ्लैट के अंदर और एक को बाहर परिसर में निगरानी करते रहना था, लेकिन अचानक योजना बदली और दोनों अंदर चले गए। पुलिस का अनुमान है कि हत्या 11:10 से 11:25 बजे के बीच की गई होगी।

यह भी पढ़ें- कानपुर कारोबारी हत्याकांड: CCTV की निगरानी में कैद थी बहू, मनपसंद कपड़ों तक पर रोक... सुपारी देकर नौकर से ससुर को मरवा डाला

क्या है पूरा मामला

इंदिरा नगर निवासी दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की पांच सितंबर की रात उनके फ्लैट के अंदर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के दो आरोपित अभी गिरफ्त में हैं, जिसमें कारोबारी का पुराना नौकर विशाल उर्फ शिवम और शुभम, उसका साथी राजकिशोर है।

इन दोनों को पुलिस ने छह सितंबर की शाम मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। विशाल ने कारोबारी की बहू शालू पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया। शालू मूलरूप से लखनऊ के ठाकुर गंज की रहने वाली है। 

News Article Hero Image

बहू पर लगाया था हत्या की साजिश का आरोप

विशाल ने कहा था कि शालू के कहने पर हत्या की थी। हालांकि पुलिस जांच में कारोबारी के बेटे सुब्रत का भी नाम सामने रहा है। पुलिस इस समय शालू, सुब्रत और विशाल के बीच हुई बात की पूरी कॉल डिटेल, सीसी कैमरों की छानबीन कर रही है। 

WhatsApp Image 2026-09-07 at 17.19.58

पुलिस ने रिमांड के लिए कोर्ट में दिया प्रार्थना पत्र

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, मामले में पुलिस ने मंगलवार को शालू व विशाल का कस्टडी रिमांड लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। रिमांड मिलने पर दंपती व विशाल का सामना करा हत्याकांड का राजदार से कड़ियां जोड़ी जाएगी।

Kanpur Businessman Murder Case: विनीत मिनोचा के बेटे सुब्रत पर गहराया शक, शालू और नौकर विशाल के जेल में बयान दर्ज