विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kanpur Mandi Bhav: सोना-चांदी से लेकर दालों तक के नए रेट जारी, 8 अप्रैल 2026 के मंडी भाव की लिस्ट

Published: Wed, 08 Apr 2026 08:51 PM (IST)

Kanpur Mandi Bhav: कानपुर के खुले बाजार में बुधवार को अनाज, दाल, तिलहन, तेल, गुड़, शक्कर, देशी घी और सर्राफा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कानपुर मंडी में अनाज, दाल, तिलहन, गुड़ के थोक भाव जारी।

  2. सोना और चांदी के ताजा रेट भी घोषित किए गए है।

  3. मांग-आवक के आधार पर कीमतों में बदलाव संभव है।

जागरण संवाददाता, कानपुर। Kanpur Mandi Bhav: कानपुर के खुले बाजार में बुधवार को अनाज, दाल, तिलहन, तेल, गुड़, शक्कर, देशी घी, बारदाना, रुई तथा सर्राफा बाजार के ताजा थोक भाव जारी कर दिए गए हैं। गेहूं, चना, अरहर, मसूर, मूंग, चावल और तिलहन समेत कई प्रमुख कृषि जिंसों के दामों में स्थिरता के साथ सीमित उतार-चढ़ाव देखने को मिला। वहीं सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के भाव भी कारोबारियों की नजर में रहे।

मंडी व्यापारियों के अनुसार मांग और आवक के आधार पर आगामी दिनों में कीमतों में बदलाव संभव है। किसानों, व्यापारियों, आढ़तियों और आम खरीदारों के लिए दैनिक मंडी भाव बाजार की स्थिति समझने का अहम संकेतक माना जाता है। यहां पढ़िए कानपुर मंडी के आज के ताजा रेट, जिससे आप खरीद-बिक्री के फैसले बेहतर तरीके से ले सकें।

 

श्रेणी वस्तु भाव
गल्ला (प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 2600-2625
आर.आर. 21 2700-2750
गेहूं फार्म 2800-2850
जौ 2250-2350
ज्वार 2100-2150
बाजरा 1900-2100
मकाई 1900-2200
बेझर -
दलहन (प्रति क्विंटल) चना 5400-5500
अरहर 7000-7500
मसूर 5650-5850
मटर 3800-3900
उड़द हरा 10800-11100
उड़द काला 5500-7000
मूंग 6000-7800
दाल (प्रति क्विंटल) अरहर फूल 11500-11600
अरहर स्पे. 9500-9600
चना दाल 6600-6700
मटर दाल 4650-4750
मसूर मलका 7400-7500
मसूर दाल 7300-7400
उड़द दाल 8000-13700
मूंग दाल 8500-10000
चावल (प्रति क्विंटल) अरवा 2800-4000
बासमती 1 नं. 10500-11000
सेला 3000-4000
बासमती 2 नं. 7000-8000
आटा-मैदा (50 किग्रा) आटा 1500-1600
मैदा 1380-1460
सूजी 1470-1500
तिलहन (प्रति क्विंटल) लाही 6700-6800
अलसी 4600-5000
अण्डी 4800-5000
तिल्ली 8000-9400
मूंगफली दाना शिवपुरी 11500-12500
बटाली 11300-12200
तेल (प्रति क्विंटल) सरसों कोल्हू 15400-15500
अलसी 15600-15700
अण्डी 15000-15100
खली (प्रति क्विंटल) सरसों 2750-2800
अलसी 4900-5000
अण्डी 1400-1450
गुड़ (प्रति क्विंटल) पन्सेरा 4100-4200
मंगलोर लड्डू 4550-4600
देशी भेली 4600-4800
सर्राफा बाजार चांदी 999 टंच 250600 / किग्रा
सिक्का 2500-2600
सोना बिस्कुट (10 ग्राम) 155650
गिन्नी 115900-116400

 

यह भी पढ़ें- Kanpur DM का बड़ा एक्शन! 1 मिनट में 25 शब्द भी नहीं टाइप कर पाए 3 बाबू, बना दिया चपरासी

यह भी पढ़ें- साइबर ठगी का गढ़ बना Kanpur! ड्रोन से निगरानी, चारों तरफ घेराबंदी... 6 घंटे में 20 शातिर गिरफ्तार