कानपुर में पशु जैविक औषधि संस्थान में उपनिदेशक बता लिया 14 लाख का लोन, फर्जी सैलरी स्लिप लगाई, गिरफ्तार
कानपुर में कल्याणपुर पुलिस ने फर्जी सैलरी स्लिप लगाकर 14 लाख रुपये का लोन हड़पने वाले आरोपी शिवम को गिरफ्तार ...और पढ़ें

HighLights
फर्जी सैलरी स्लिप से 14 लाख का लोन लिया।
खुद को पशु जैविक औषधि संस्थान का उपनिदेशक बताया।
आरोपी शिवम को कल्याणपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया।
संवाद सहयोगी, कल्याणपुर (कानपुर)। कल्याणपुर पुलिस ने फर्जी सेलरी स्लिप लगाकर 14 लाख रुपए का लोन हड़पने के आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपित ने खुद को पशु जैविक औषधि संस्थान का उपनिदेशक बताकर लोन कराया था। उसके बाद किश्ते देना बंद कर दिया था।
आरोपित के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। भारतीय स्टेट बैंक के आइआइटी शाखा की आपरेशन आपरेशन शाखा प्रबंधक चिन्मय आदित्य मिश्रा के मुताबिक तात्या टोपे नगर रविदास पुरम निवासी शिवम के नाम पर बैंक से 13 जनवरी 2023 को 14 लाख रुपए का एक्सप्रेस क्रेडिट पर्सनल लोन स्वीकृत हुआ था।
आरोपित ने शपथ पत्र समेत अन्य दस्तावेज जमाकर बैंक के लोन अदायगी की शर्ते मानने की हामी भरी थी, यही नहीं आरोपित ने खुद को पशु जैविक औषधि संस्थान का उपनिदेशक बताकर फर्जी सेलरी स्लिप भी लगाई थी।
लोन हो जाने के कुछ समय बाद आरोपित ने किश्ते जमा करना बंद कर दिया।बैंक की जांच में सामने आया कि आरोपित न तो पशु जैविक औषधि संस्थान में उपनिदेशक है और न ही विभाग से कोई सेलरी स्लिप जारी की गई है। आरोपित पर अभी भी बैंक का करीब 12.29 लाख रुपए बकाया है।
जिसके बाद बैंक में पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बाद में पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर सात मई को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में आरोपित के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपित शिवम को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि आरोपित को जेल भेजा गया है।
