विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में पीएम मोदी और सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की तलाश

Published: Sat, 03 Oct 2026 08:26 PM (IST)

कानपुर के कल्याणपुर में एक युवक ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए जान से ...और पढ़ें

आरोपित युवक।

आरोपित युवक।

HighLights

  1. युवक ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की

  2. कानपुर के कल्याणपुर में बना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ

  3. पुलिस ने आरोपित युवक की तलाश शुरू की, जल्द होगी गिरफ्तारी

संवाद सहयोगी, कल्याणपुर(कानपुर)। कल्याणपुर में एक युवक ने देश के प्रधानमंत्री मोदी और सूबे के मुखिया योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए जान से मारने की बात कही,किसी ने इसका वीडियो बनाकर प्रचलित कर दिया।वीडियो प्रचलित होने के बाद पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है।

कल्याणपुर के नानकारी इलाके में एक मजदूर ने शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी और सूबे के मुखिया योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना शुरू कर दिया।जिस पर मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बना लिया जो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रचलित हो रहा है।13 सेकेंड के वीडियो में युवक ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को जान से मारने की बात कही है।

यही नहीं आरोपित युवक ने खुद का परिचय देते हुए स्वयं को लोधर में संचालित एक भट्ठे का निवासी बताया है। वीडियो प्रचलित होने के बाद पुलिस आरोपित युवक की तलाश में जुट गई है।डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराकर आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।