विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में LPG ई-केवाईसी कराने का आखिरी मौका, 4.30 लाख घरेलू कनेक्शन हो सकते हैं बंद

Published: Fri, 14 Aug 2026 03:47 PM (IST)

कानपुर में 4.30 लाख घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, जिसकी अंतिम तिथि 16 अगस्त ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कानपुर। जिले में घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी की समय सीमा नजदीक आते ही प्रशासन और तेल कंपनियों की चिंता बढ़ गई है। अभी भी करीब 4.30 लाख उपभोक्ताओं ने अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है।

यदि 16 अगस्त तक यह औपचारिकता पूरी नहीं हुई तो ऐसे उपभोक्ताओं की घरेलू गैस सिलिंडर बुकिंग पर रोक लग सकती है। जांच के दौरान फर्जी, निष्क्रिय या मृत उपभोक्ताओं के नाम पर चल रहे कनेक्शनों को निरस्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी।

जिले में कुल 11.80 लाख घरेलू गैस उपभोक्ता हैं, जिनमें से लगभग 7.50 लाख की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। तेल कंपनियां लगातार एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को आधार आधारित सत्यापन कराने के लिए जागरूक कर रही हैं। इस प्रक्रिया का उद्देश्य वास्तविक उपभोक्ताओं की पहचान सुनिश्चित करना और वर्षों से उपयोग में नहीं आ रहे कनेक्शनों को चिन्हित करना है।

हालांकि, अभियान के दौरान कई तरह की परेशानियां भी सामने आ रही हैं। कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस एजेंसियों पर पर्याप्त सहयोग नहीं मिल रहा, जिससे इ-केवाईसी में देरी हो रही है। वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ता भी हैं, जो समय रहते प्रक्रिया पूरी कराने में लापरवाही बरत रहे हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी सिंह ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द ई-केवाईसी कराकर भविष्य में गैस आपूर्ति और बुकिंग संबंधी किसी भी असुविधा से बचें।

यह भी पढ़ें- LPG e-KYC:गैस सिलिंडर ने अमेरिका-कनाडा तक मचाई हलचल, ई-केवाईसी के लिए कर रहे कॉल

आंकड़ों पर एक नजर

  • जिले के कुल घरेलू एलपीजी उपभोक्ता - 11.80 लाख
  • ई-केवाईसी पूरी करा चुके उपभोक्ता - 7.50 लाख
  • ई-केवाईसी बाकी - 4.30 लाख
  • आइओसी उपभोक्ता - 7.60 लाख
  • बीपीसीएल उपभोक्ता - 2.70 लाख
  • एचपीसीएल उपभोक्ता - 60 हजार
  • ई-केवाईसी की अंतिम तिथि - 16 अगस्त