विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LPG e-KYC:गैस सिलिंडर ने अमेरिका-कनाडा तक मचाई हलचल, ई-केवाईसी के लिए कर रहे कॉल

Published: Thu, 13 Aug 2026 10:32 PM (IST)

गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य होने से अमेरिका और कनाडा तक हलचल है। 16 अगस्त तक इसे न कराने ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य होने के बाद अमेरिका, कनाडा तक हलचल मची हुई है। गैस एजेंसियों के पास न सिर्फ आसपास के लोग ई-केवाईसी करवाने आ रहे हैं, बल्कि विदेश में रह रहे लोग भी इसके लिए संपर्क कर रहे हैं।

इंडेन गैस के उपभोक्ताओं के लिए 16 अगस्त तक ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य किया गया है। इसे नहीं कराने वालों को घरेलू दर यानी 962 रुपये में सिलिंडर नहीं मिलेगा। ऐसे में सरस मार्केट स्थित गैस एजेंसी में प्रतिदिन लोग ई-केवाईसी करवाने के लिए पहुंच रहे हैं।

एजेंसी के प्रबंधक ने बताया कि जिसके नाम पर गैस कनेक्शन है, उसे ही ई-केवाईसी करवानी है। ऐसे में अमेरिका, कनाडा, यूएई, दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले लोग भी वाट्सएप पर काल कर रहे हैं या उनके परिवार के लोग दफ्तर आकर उनसे आनलाइन माध्यम से बात करवाकर ई-केवाईसी करवा रहे हैं।

मसलन, आरके टेंट हाउस रोड निवासी पंकज चौधरी कनाडा में नौकरी करते हैं। पिछले दिनों उन्होंने वाट्सऐप के माध्यम से मदद लेकर ई-केवाईसी करवाई।

उन्होंने बताया कि हल्द्वानी में कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) से जुड़ी इंडेन की एजेंसी में 80 प्रतिशत और काठगोदाम में 85 प्रतिशत उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी हो चुकी है। जहां इंडेन और एचपी के गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 16 अगस्त है, वहीं भारतगैस वालों को 15 अगस्त तक ईकेवाईसी करवानी अनिवार्य है।

ऐसे करा सकते हैं गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी

  • जिस व्यक्ति के नाम पर गैस कनेक्शन है, वो आधार कार्ड और गैस बुक लेकर देश में अपनी गैस एजेंसी के किसी भी कार्यालय में जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
  • गैस की डिलीवरी करने वाले कर्मचारी के माध्यम से भी ई-केवाईसी करवाई जा सकती है।
  • घर बैठे अपनी गैस वितरक कंपनी का ऐप डाउनलोड करें, उस पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगइन के बाद ओटीपी की मदद से ई-केवाईसी करें। हालांकि ई-केवाईसी तभी होगी, जब आपके मोबाइल पर आधार फेस आरडी ऐप भी होगा। उसे डाउनलोड करना न भूलें।

सभी उपभोक्ता जल्द से जल्द अपने गैस सिलिंडर की ई-केवाईसी करवा लें, वरना उन्हें घरेलू दरों पर सिलिंडर नहीं मिलेगा।
-भरत सिंह खाती, इंडेन गैस प्रबंधक

यह भी पढ़ें- 16 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराया तो घरेलू गैस सिलेंडर मिलेगा महंगा, मोबाइल एप से कराएं घर बैठे

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में 15 अगस्त तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य, वरना महंगा खरीदना पड़ेगा सिलिंडर