Move to Jagran APP

Kanpur Lawyers Association के 20 पदों के लिए 68 प्रत्याशी उतरे मैदान में, 18 अक्टूबर को DAV कॉलेज में मतदान

Kanpur Lawyers Association में नामांकन दाखिल करने का सोमावार को आखिरी दिन था। 20 पदों के लिए 68 प्रत्याशियों ने नाम दाखिल किये हैं। उम्मीदवार 7 अक्टूबर तक अपना नाम वापसे ले सकते हैं। 18 अक्टूबर को डीएवी कालेज में मतदान होगा।

By Nitesh MishraEdited By: Published: Tue, 04 Oct 2022 04:05 PM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2022 04:05 PM (IST)
Kanpur Lawyers Association के 20 पदों पर 68 प्रत्याशियों ने किया नामांकन।
कानपुर, जागरण संवाददाता। लायर्स एसोसिएशन में सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन था। इसमें 20 पदों की कार्यकारिणी के लिए 68 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। हालांकि अभी नाम वापसी का अवसर है, लिहाजा इसके बाद ही प्रत्याशियों की अंतिम संख्या तय होगी। सात अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। 18 अक्टूबर को डीएवी कालेज में मतदान होगा।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन युद्धवीर सिंह चौहान ने बताया कि आचार संहिता का पालन करने के लिए प्रत्याशियों को चेतावनी दी गई है। उन्हें अपने बैनर और पोस्टर कचहरी परिसर से हटाने के निर्देश दिए गए हैं। आचार संहिता का पालन न करने वाले उम्मीदवार की प्रत्याशिता रद कर दी जाएगी। नामांकन के दौरान एल्डर्स कमेटी के सदस्य विजय आचार्या, शिवप्रताप सिंह, घनश्याम सचान के साथ अरुण तिवारी, सुशील वर्मा, राजेश यादव उपस्थित रहे। 

इन्होंने कराया नामांकन 

अध्यक्ष : सुरेंद्र पांडेय, रविंद्र शर्मा, राम ओंकार विश्वकर्मा, रमेश चंद्र वर्मा, श्याम नारायण सिंह 
 
महामंत्री : अखिलेश गुप्ता, राजीव यादव, अजय प्रकाश अग्निहोत्री, शरद शुक्ला, पारस नाथ शर्मा, अभिषेक तिवारी, अतुल श्रीवास्तव, संतोष सिंह, मो. इफ्तिखार जमशेद 
वरिष्ठ उपाध्यक्ष : हर्ष कुमार, देव नारायण द्विवेदी, सर्वेंद्र यादव, सुधीर अवस्थी, रमाकांत मिश्रा   
कनिष्ठ उपाध्यक्ष : विवेक मेहरोत्रा, ब्रज नारायण निषाद, संजीव तिवारी, चंदन पाण्डेय, अमितेश सिंह सेंगर, संजीव शर्मा 
कोषाध्यक्ष : विकास शुक्ला, पवन अवस्थी, राकेश प्रसाद साहू, अजय प्रताप सिंह गौतम, अनीता पांडेय, नरेंद्र नाथ 
संयुक्त मंत्री प्रशासन : आशीष पांडेय, संतोष यादव, मनीष कुरील, रवीन्द्र भूषण सिंह, नीतिश मिश्रा, दीपा जायसवाल, संतोष धीवान 
संयुक्त मंत्री प्रकाशन : मधुर साहू, आकाश तिवारी, आलोक दुबे 
संयुक्त मंत्री पुस्तकालय : सचिन अवस्थी, राजेश सिंह परिहार, मुकेश तिवारी, भगवत दास, प्रदीप नारायन, अनुज मिश्रा, अचल सिंह यादव, उमेश सिंह कुशवाहा 
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य : दुर्गेश शुक्ला, पंकज गुप्ता, मोहम्मद मोनिस खान, कृपा शंकर निषाद, ओमप्रकाश यादव, कृष्ण कुमार यादव, पुरुषोत्तम शुक्ला, मो. तुफैल 
कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य : नितिन मिश्रा, निर्वेद गोयल, गणेश दीक्षित, वंदना सिंह सोलंकी, राहुल राजपूत, रोहित मिश्रा, विनय शुक्ला, अभिषेक मिश्रा, अनुराग सिंह यादव, अविनाश कुशवाहा, अमित सिंह

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.