विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कानपुर में झकरकटी समानांतर पुल बनकर तैयार, अब सिर्फ फुटपाथ का काम बाकी

By Abhishek AgnihotriEdited By:
Published: Sun, 31 Oct 2021 01:53 PM (IST)

2016 से रेलवे ने अपने हिस्से के पुल का निर्माण कर दिया था लेकिन एनएच पीडब्ल्यूडी ने निर्माण कार्य देर ...और पढ़ें

झकरकटी समानांतर पुल निर्माण पूरा हो गया है।
झकरकटी समानांतर पुल निर्माण पूरा हो गया है।

कानपुर, जागरण संवाददाता। झकरकटी समानांतर पुल का निर्माण कार्य शनिवार रात पूरा हो गया। अब सिर्फ पुल के फुटपाथ का काम रह गया है जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। हालांकि पुल पर अब आवागमन शुरू हो सकता है, लेकिन फिलहाल हल्के वाहन ही चलाए जाएंगे। जल्द ही आइआइटी से भार क्षमता का आंकलन कराने के बाद इसे भारी वाहनों के लिए खोला जाएगा। एनएच पीडब्ल्यूडी अब आइआइटी प्रबंधन को जांच के लिए पत्र लिखेगा। अफीम कोठी की तरफ से अभी सर्विस लेन की सड़क का कुछ हिस्सा अभी बनना बाकी रह गया है जो रविवार को बन जाएगा।

2016 से 18 के बीच में ही रेलवे ने अपने हिस्से के पुल का निर्माण कर दिया था, लेकिन एनएच पीडब्ल्यूडी ने भूमि अधिग्रहण और रेलवे की भूमि मिलने में हुई देरी की वजह से निर्माण कार्य देर से शुरू किया। अब निर्माण पूरा हो गया है।

निर्माण कर रही मेसर्स बृजेश इंजीनियरिंग कांस्ट्रक्शन कंपनी रविवार को एनएच पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को यह लिखकर दे देगी कि पुल बनकर तैयार हो गया है और कभी भी उस पर यातायात शुरू किया जा सकता है। यह पत्र सर्विस लेन की सड़क बनने के बाद दिया जाएगा। कंपनी के परियोजना प्रबंधक योगेश पांडेय का कहना है कि पुल पूरी तरह से बन गया है। फुटपाथ भी जल्द ही बन जाएगा।