विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पंखे पर लटकता मिला शव

Published: Sat, 08 Aug 2026 10:13 AM (IST)

कानपुर के बिधनू धीरपुर गांव में गुरुवार देर रात एक इंटरमीडिएट छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह मां ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. कानपुर के धीरपुर गांव में छात्रा ने की आत्महत्या।

  2. मां ने सुबह स्कूल जगाने पर घटना का पता चला।

  3. पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए।

संवाद सहयोगी, कानपुर। बिधनू धीरपुर गांव में गुरुवार देर रात इंटरमीडिएट की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या हत्या कर ली। सुबह स्कूल जाने के लिए मां जगाने पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए। धीरपुर निवासी किसान अमरजीत कुशवाहा की 16 वर्षीय बेटी दीपाली उर्फ अंजली इंटरमीडिएट की छात्रा थी।

पिता ने बताया कि शुक्रवार सुबह देर तक दीपाली कमरे से नहीं निकली तो मां रूबी स्कूल जाने के लिए जगाने पहुंची। कमरे की कुंडी खटकाई तो कोई उत्तर नहीं मिला। जिस पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो बेटी का शव साड़ी के फंदे पर पंखे के कुंडे से लटक रहा था।

स्वजन ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर शव नीचे उतारा। थाना प्रभारी टीबी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- कानपुर में इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर के चचेरे भाई ने फंदा लगाकर दी जान, दुकानदारी ठप होने से अवसाद में था 23 वर्षीय युवक